अमृतसर : मौसम में बदलाव के मद्देनजर अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। अब शुक्रवार से यह समारोह शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक था।
वाघा बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने कहा कि इस बदलाव के बाद देश-विदेश से समारोह देखने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को अब शाम 5 बजे तक पहुंचने की योजना बनानी होगी।
अटारी-वाघा बॉर्डर पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहती है। इसमें बीएसएफ के जवानों की जोशीली परेड और दोनों देशों के बीच सीमा द्वार बंद करने की पारंपरिक प्रक्रिया देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal