कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गत सोमवार को जनसंपर्क अभियान के लिए ‘दीदी के बोलो’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत एक वेबसाइट और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया, जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की शिकायत अथवा सुझाव सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकता है। अब शुक्रवार से एक नया सोशल मीडिया अभियान शुरू किया गया है। इसका नाम दिया गया है ‘ममता मेरा गर्व’। इसके तहत तृणमूल कार्यकर्ता सोशल साइट पर व्यापक अभियान चला रहे हैं जो तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से नियंत्रित किया जा रहा है।इसके जरिए लोग मुख्यमंत्री की खूबियों को सोशल साइट पर लिख रहे हैं। देशभर के नेताओं की तुलना में ममता में क्या अलग खासियत के बारे में यूजर अपने विचार लिख रहे हैं। इसे बड़े पैमाने पर साझा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस अभियान के पीछे भी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दिमाग है। उन्होंने दीदी के बोलो कार्यक्रम का भी सुझाव दिया था ताकि अधिक से अधिक लोगों से संपर्क हो सके। तृणमूल कांग्रेस ने ट्विटर पर एक नया पेज और हैशटैग ‘अमार गोर्व ममता’ यानी (ममता मेरा गर्व) शुरू किया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal