बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम मुंबई के लिए रवाना होंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में कन्नडिगा के साथ लिंगायत मतदाता हैं। लिंगायत मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए चुनाव प्रचार के लिए येदिउरप्पा को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. अश्वथ नारायण पहले ही महाराष्ट्र पहुंच गए हैं और कन्नड़िगा मतदाताओं वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। डॉ.अश्वथ नारायण लिंगायत समुदाय के हैं। एक अन्य उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी भी चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र में हैं। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 15 और 16 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री का सांगली, सोलापुर, अक्कलकोट, चाकुर और लातूर में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह गुरुवार को गणेशपुर में दत्तात्रेय मंदिर-कलबुर्गी में दर्शन करके वापस लौटेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal