साल 2021 की शुरुआत में ही लोगों को ठंड ने परेशान किया। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। उधर, राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं जारी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जनवरी तक राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.1 दर्ज किया गया यानी कल तक अभी दिल्लवासियों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। वहीं दिल्ली में भले ही ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार की सुबह ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच रहा। दिल्ली में एयर AQI 332 रहा।
हरियाण के हिसार में आज न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया है जबकि राजस्थान के चुरू में माइन्स 0.2 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.1 दर्ज किया गया है। सफर इंडिया ने इसकी जानकारी दी।
उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 2 दिनों तक रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उत्तर भारत के इन राज्यों में घना कोहर दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।
बिहार में और बढ़ेगी ठंड
बिहार की राजधानी पटना में मौसम हर दूसरे-तीसरे दिन अपना तेवर बदल रहा है। पिछले दो तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नए साल में ठंड बढने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज कोहरा घना हो सकता है। साथ ही दिन के तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में हल्की धुंध रहेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज का 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम डेहरी ऑनसोन का सात डिग्री रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही।
उधर, साल 2020 के आखिरी दिन बठिडा पूरे पंजाब के शहरों से सबसे ठंडा रहा। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, साल के आखिरी दिन कभी भी बठिडा का तापमान माइनस में नहीं गया। अगर पिछले 21 साल के रिकार्ड की बात की जाए तो ऐसा कभी नहीं हुआ। साल 2009 में भी दो डिग्री न्यूनतम तापमान रहा था, जबकि बाकी सालों में औसतन 4 से 6 डिग्री ही तापमान रहा है। इन दिनों पड़ रही सर्दी के कारण तापमान एवरेज से 5 डिग्री माइनस चल रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal