खेल

 asia cup- नाराज हुए पाकिस्तानी प्रशंशक, वसीम अकरम को काफी भारी पड़ गयी धोनी की तारीफ…

'आजतक' से बातचीत में रविवार को अकरम ने बताया कि उन्होंने सिर्फ धोनी जैसा मैच फिनिश करने के लिए मलिक की पारी की सरहाना की थी, लेकिन इसके लिए ट्विटर पर उनपर हमले शुरू हो गए. पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद वसीम ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अच्छे खिलाड़ियों से सीखना चाहिए, चाहे वो किसी भी मुल्क के क्यों न हों. अकरम ने भारतीय खेमे के जमकर तारीफ भी की. दरअसल शुक्रवार को पाकिस्तान के जीत के बाद अकरम ने ट्वीट किया, 'अनुभव का कोई विकल्प नहीं है, शोएब ने यह साबित कर दिया. क्या यह धोनी जैसा फिनिश था, जब मलिक गेंदबाजी को सामना कर रहे थे तब उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं था और यह एक गेंदबाज को हताश करता है. शानदार पारी मलिक.' इस ट्वीट के बाद शोएब मलिक ने वसीम अकरम का शुक्रिया अदा किया लेकिन पाकिस्तानी फैंस ने वसीम को जमकर कोसा. ट्विटर पर पाकिस्तानी फैंस को आपत्ति इस बात पर थी कि वसीम ने किसी पाक खिलाड़ी से मलिक की तुलना क्यों नहीं की. क्यों भारतीय बल्लेबाज धोनी की सराहना की. इसके लिए यूजर्स उन्हें देशद्रोही तक बताने पर आमादा हो गए. यहां तक कि कुछ लोग इसके लिए भारत और टीम इंडिया को भी कोसने लगे. एशिया कप में शुक्रवार को खेले गए सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने 49.3 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक 51 रन बनाकर नाबाद रहे. उनको इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

अफगानिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने शोएब मलिक की शानदारी 51 रनों की नाबाद पारी के बदौलत रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया दिया था. इस मैच के बाद पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम ने मलिक की तुलना महेंद्र …

Read More »

पाकिस्तान से मुकाबले से पहले रविन्द्र जडेजा ने तोड़ा एशिया कप में बनाया खुद का रिकॉर्ड

एशिया कप के जरिए वनडे क्रिकेट में रविन्द्र जडेजा ने धमाकेदार वापसी की है. जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी की और 2.9 की इकॉनोमी रेट से 10 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए. ये …

Read More »

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां के सबसे तेज 1000 वनडे रन के रिकॉर्ड को इस खिलाड़ी से है खतरा

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के फखर जमां की एंट्री धमाकेदार रही. इस साल उन्होंने सिर्फ 18 पारियों में  अपने 1000 रन पूरे किए और 1980 में विवियन रिचर्ड्स के बनाए 21 पारियों में 1,000 वनडे रन के रिकॉर्ड को तोड़ा. यानी करीब …

Read More »

एशिया कप के दौरान 32वां जन्मदिन मनाएंगे अंबाती रायुडू

भारत के स्टार क्रिकेटरों में से एक अंबाती रायुडू अपना 32वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, 23 सितंबर 1985 को भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्में इस ​भारतीय खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर में सफल प्रदर्शन करते हुए …

Read More »

बजरंग पूनिया की जगह विराट को खेल रत्न के लिए क्यों चुना गया, खेल मंत्रालय ने दी सफाई

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलने से निराश स्टार पहलवान बजरंग पूनिया काफी नाराज हैं और उन्होंने कोर्ट तक जाने की धमकी दी है. खेल मंत्रालय ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को संयुक्त …

Read More »

भारत-बांग्लादेश के ‘बोरिंग’ मैच में कैमरामैन ने कैद की मजेदार तस्वीरें, अब हो रहे ट्रोल

बता दें कि एशिया कप 2018 टूर्नामेंट में भारत का सफर अबतक काफी अच्छा रहा है. भारत ने अबतक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल कर ली है. इस बार टीम बिना विराट कोहली के आई है. रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 26 रन, पाकिस्तान को 8 विकेट और बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी है. भारत का अगला मुकाबला 23 सिंतबर को पाकिस्तान के साथ होना है.

वन-डे क्रिकेट में लंबे वक्त के बाद वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने एशिया कप 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. जडेजा के चार विकेट और रोहित शर्मा के नाबाद 83 रनों की बदौलत ही भारत ने बांग्लादेश को 7 …

Read More »

एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, जाडेजा बने मैन ऑफ द मैच

पिछले साल जुलाई के बाद पहली बार वनडे खेल रहे रविंद्र जडेजा की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की एक और दमदार अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुक्रवार को यहां बांग्लादेश को 82 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर एशिया कप सुपर फोर में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की. भारत ने जीता टॉस भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और उसकी पूरी टीम को 49.1 ओवर में 173 रन पर ढेर कर दिया. भारत ने 36.2 ओवर में तीन विकेट पर 174 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. रोहित ने नाबाद 83 रन बनाये जबकि शिखर धवन ने 40 और महेंद्र सिंह धोनी ने 33 रन की पारी खेली. जडेजा ने पेश की विश्व कप की दावेदारी चोटिल हार्दिक पंड्या की जगह टीम में लिये गये जडेजा ने मौके का पूरा फायदा उठाकर दस ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिये और विश्व कप टीम के लिये खुद की दावेदारी फिर से पेश की. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (32 रन देकर तीन) और जसप्रीत बुमराह (37 रन देकर तीन) ने उनका अच्छा साथ दिया. मेहदी-मुर्तजा ने बचाई बांग्लादेश की लाज बांग्लादेश के सात विकेट 101 रन पर निकल गये थे लेकिन मेहदी हसन मेराज (42) और कप्तान मशरफे मुर्तजा (26) ने आठवें विकेट के लिये 66 रन जोड़े जिससे उसकी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पायी. भारत के बल्लेबाज़ों ने दिलाई सहज जीत भारतीय बल्लेबाजों को इसके उलट रन बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई. रोहित ने धवन के साथ 61, अंबाती रायुडु के साथ 45 और धोनी के साथ 64 रन की तीन उपयोगी साझेदारियां की. रोहित ने 104 गेंदें खेली तथा पांच चौके और तीन छक्के लगाये. हांगकांग के खिलाफ शतक जड़ने वाले धवन ने शुरू में रन बनाने का जिम्मा उठाया. उन्होंने इस बीच मुस्ताफिजुर रहमान के बाउंसर को छह रन के लिये भी भेजा. अनुभवी शाकिब अल हसन सीधी गेंद पर बायें हाथ के इस बल्लेबाज को आउट कर दिया. रोहित ने लगाया 36वां अर्धशतक हालांकि, शाकिब के अगले ओवर में रोहित ने ‘काउ कॉर्नर’ पर छक्का लगाया और फिर इसी गेंदबाज की गेंद डीप मिडविकेट पर छह रन के लिये भेजकर वनडे में अपना 36वां अर्धशतक पूरा किया. दूसरे छोर से गेंदबाजी का आगाज करने वाले आफ स्पिनर मेहदी हसन ने हालांकि भारतीयों को खुलकर नहीं खेलने दिया. उन्होंने लगातार दस ओवर किये तथा 38 रन दिये. धोनी ने किया मनोरंजन रायुडु (28 गेंदों पर 13 रन) शुरू से जूझते नजर आये और आखिर में रूबेल हुसैन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच के लिये बांग्लादेशी रिव्यू से उन्हें पवेलियन की राह पकड़नी पड़ी. रोहित ने फिर से शाकिब की गेंद छह रन के भेजी. इस आलराउंडर ने अपने 9.2 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया. धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे. दर्शकों के चहेते इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शुरू में स्ट्राइक रोटेट करके पूरे प्रवाह में खेल रहे रोहित को पूरा मौका दिया, लेकिन बाद में कुछ शानदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को जश्न मनाने का पूरा मौका दिया. उन्होंने मुर्तजा पर विजयी छक्का जड़ने के प्रयास में सीमा रेखा पर कैच दिया. सबने की अच्छी बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक एक रन पर नाबाद रहे. इससे पहले भुवनेश्वर और बुमराह ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी जबकि जडेजा ने मध्यक्रम पर कहर बरपाया जिससे बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 65 रन हो गया. भुवनेश्वर और बुमराह ने शुरू से कसी गेंदबाजी और दोनों छोर से बल्लेबाजों पर दबाव बनाया. गेंदबाज़ों ने दिखाया कमाल इसका उन्हें जल्द ही सकारात्मक परिणाम भी मिला जब भुवनेश्वर की गेंद पुल करने के प्रयास में लिट्टन दास (सात) ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर केदार जाधव को कैच दिया. बुमराह ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन (सात) को स्लिप में कैच देने के लिये मजबूर किया. जडेजा ने 10वें ओवर में गेंद थामी. शाकिब (17) ने दो चौके लगाकर उनका स्वागत किया लेकिन बायें हाथ के इस स्पिनर ने बदला चुकता करने में देर नहीं लगायी. शाकिब ने फिर से बड़ा शाट खेलने के प्रयास में स्क्वायर लेग पर खड़े धवन को आसान कैच दिया. धवन ने पारी में चार कैच लिये. जडेजा ने इसके बाद मोहम्मद मिथुन (नौ) को पगबाधा आउट किया और फिर मुशफिकर रहीम (45 गेंदों पर 21 रन) की संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया जिन्होंने रिवर्स स्वीप करके शार्ट थर्डमैन पर कैच थमाया. बांग्लादेश की टीम आखिर में 32वें ओवर में 100 रन पर पहुंची. भुवनेश्वर ने इसके तुरंत बाद महमुदुल्लाह (25) को पगबाधा आउट किया हालांकि बल्लेबाज फैसले से खुश नहीं थे. जडेजा ने अपने अगले ओवर में मोसादिक हुसैन (12) को धोनी के हाथों कैच कराया. महमुदुल्लाह और मोसादिक ने छठे विकेट के लिये 36 रन जोड़े थे. इन दोनों के चार गेंद के अंदर आउट होने के बाद मेहदी हसन और मुर्तजा ने चुनौती अच्छी तरह से स्वीकार की. शुरू में मेहदी हसन ने रन बनाने का जिम्मा उठाया जबकि मुर्तजा ने शार्ट फाइन लेग पर कैच देने से पहले भुवनेश्वर पर लगातार दो छक्के लगाये. भारत अपना अगला मैच रविवार को पाकिस्तान से खेलेगा जबकि बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से होगा.

पिछले साल जुलाई के बाद पहली बार वनडे खेल रहे रविंद्र जडेजा की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की एक और दमदार अर्धशतकीय पारी से भारत ने शुक्रवार को यहां बांग्लादेश को 82 गेंदें शेष रहते …

Read More »

14 महीने के बाद रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ फिर खेली आकर्षक पारी, कप्तानी भी कमाल की

रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन एशिया कप में ग्रुप मुकाबले के बाद सुपर फोर से पहले मैच में भी शानदार रहा। इन मैचों में टीम का प्रदर्शन तो अच्छा है ही साथ ही साथ कप्तान रोहित भी अच्छा खेल रहे हैं। सुपर फोर से पहले मैच में भी रोहित शर्मा ने नाबाद 83 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। 14 महीनों के बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेला वनडे मैच रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 14 महीने के बाद वनडे क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरे। आपको बता दें कि भारत ने इस टीम के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच 15 जून 2017 को बर्मिंघम में खेला था। इसके बाद से अब जाकर दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम का हिस्सा रोहित शर्मा भी थे और उन्होंने इस टीम के खिलाफ नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। अब 14 महीनों के बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 83 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित का अच्छा रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा का अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने एशिया कप के सुपर फोर के पहले ही मैच में इस टीम के खिलाफ नाबाद 83 रन की पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से ये पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित के पिछले छह पारियों की बात करें करें तो उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 137,63,0,29,123*,83* रन बनाए हैं। इस मैच में रोहित ने पहले विकेट के लिए धवन के साथ 61 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दी। दूसरे विकेट के लिए अंबाती रायडू के साथ 45 रन जबकि तीसरे विकेट के लिए उन्होंने धौनी के साथ 64 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी। इस एशिया कप में अब तक खेले तीन मैचों में रोहित शर्मा ने 23,52,83* रन की पारी खेली है। वनडे टीम में जगह बनाने को बेताब अजिंक्य रहाणे ने खेली ऐसी पारी की दंग रह गए सब यह भी पढ़ें कप्तान के तौर पर सफल एशिया कप में अब तक के मुकाबलों में रोहित की कप्तानी भी अच्छी रही है। विराट की गैरमौजूदगी में एशिया कप का खिताब सातवीं बार जीतने को बेताब टीम इंडिया अब तक सही रास्ते पर जा रही है। रोहित की कप्तानी में भारत ने पहले मैच में हांगकांग को 26 रन से, दूसरे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। वहीं सुपर फोर से पहले ही मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया।

रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन एशिया कप में ग्रुप मुकाबले के बाद सुपर फोर से पहले मैच में भी शानदार रहा। इन मैचों में टीम का प्रदर्शन तो अच्छा है ही साथ ही साथ कप्तान …

Read More »

एशिया कप: धवन का धमाल, इस कारनामे से की गावस्कर की बराबरी

भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश को 82 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से हराकर एशिया कप सुपर-4 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की. रवींद्र जडेजा (29 रन देकर 4 विकेट ) की दमदार फिरकी तथा कप्तान रोहित शर्मा की एक और अर्धशतकीय पारी (83 रन) की बदौलत भारत ने बांग्लादेश की चुनौती ध्वस्त कर दी. अब टीम इंडिया अपने अगले सुपर-4 मुकाबले में 23 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा और उसकी पूरी टीम को 49.1 ओवर में 173 रनों पर ढेर कर दिया. रोहित ब्रिगेड के इस जोरदार प्रदर्शन में शिखर धवन ने भी खूब जोर लगाया. धवन ने इस मुकाबले में पहले तो फील्डिंग करते हुए रिकॉर्ड चार कैच लपके और इसके बाद 40 रन बनाए. Asia Cup: दुबई में चमके रोहित-जडेजा, भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया इसके साथ ही धवन एशिया कप (वनडे) के मैच में चार कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में, जो 2016 में आयोजित किया गया था, के दौरान हांगकांग के बाबर हयात ने भी इतने ही कैच लपके थे, यह मुकाबला ढाका में अफगानिस्तान के खिलाफ था. दूसरी तरफ, शिखर धवन भारतीय फील्डर्स के उस क्लब में शामिल हो गए, जिनके नाम वनडे पारी में 4-4 कैच हैं. धवन यह उपलब्धि हासिल करने वाल सातवें फील्डर हैं. सबसे पहले सुनील गावस्कर ने 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में चार देशों के रॉथमेंस कप टूर्नामेंट के दौरान चार कैच लपक थे. यह वही मैच था, जब भारतीय टीम 125 रनों पर सिमट गई और छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम महज 87 रनों पर लुढ़क गई थी. एक वनडे पारी में 4 कैच लेने वाले भारतीय फील्डर सुनील गावस्कर Vs पाकिस्तान, शारजाह, 1985 मो. अजहरुद्दीन Vs पाकिस्तान, टोरंटो, 1997 सचिन तेंदुलकर Vs पाकिस्तान, ढाका, 1998 राहुल द्रविड़ Vs वेस्टइंडीज, टोरंटो, 1999 मो. कैफ Vs श्रीलंका, जोहानिसबर्ग, 2003 वीवीएस लक्ष्मण Vs जिम्बाब्वे, पर्थ, 2004 शिखर धवन Vs बांग्लादेश, दुबई, 2018

भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश को 82 गेंदें शेष रहते हुए 7 विकेट से हराकर एशिया कप सुपर-4 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की. रवींद्र जडेजा (29 रन देकर 4 विकेट ) की दमदार फिरकी तथा कप्तान रोहित शर्मा की एक …

Read More »

विराट कोहली और मीराबाई चानू को खेल रत्न पर उठे सवाल…

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विवादों में छा गया है. जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने खेल मंत्रालय और पुरस्कार समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि खेल रत्न के लिए जब उनके अंक ज्यादा थे, तो उन्हें कैसे इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना गया. सरकार ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (शून्य अंक) और वर्ल्ड चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू (44 अंक) को संयुक्त रूप खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है. 11 सदस्यीय सलेक्शन पैनल ने दोनों को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिए चुना है. दरअसल, विराट कोहली के खाते में अंक इस वजह से नहीं है, क्योंकि क्रिकेट में इसके लिए कोई मापदंड तय नहीं किया गया है. यह ओलंपिक स्पोर्ट्स नहीं है. पुरस्कार समिति के एक सदस्य ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि क्रिकेट के लिए कोई मापदंड नहीं रहने की वजह से क्रिकेटर का नाम आपसी सहमति से चुन लिया जाता है और इसके बाद यह विवाद का कारण बन जाता है. एक नजर खेल रत्न के लिए स्कोर पर- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट दोनों के 80-80 अंक रहे. दूसरी तरफ इस बार खेल रत्न के लिए कई ऐसे दावेदार हैं, जिनके पास मीराबाई चानू से ज्यादा अंक हैं. बजरंग पूनिया (कुश्ती) अंक- 80 विनेश फोगाट (कुश्ती) अंक- 80 दीपा मलिक (पैरा-एथलीट) अंक- 78.4 मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) अंक- 65 विकास कृष्ण (बॉक्सिंग) अंक- 52 मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) अंक- 44 विराट कोहली (क्रिकेट) अंक- 0 (ये स्कोर फॉर्मेट के अनुसार तय हैं, जिसमें कमेटी का विवेकाधीन अंक शामिल नहीं है. क्रिकेट इससे बाहर है, विराट को इस वजह से शून्य) बजरंग इस फैसले से खफा हैं. अब यह पहलवान इस मामले पर बात करने के लिए शुक्रवार को खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात करेगा. बजरंग ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं निराश और हैरान हूं. मैं खेल मंत्री से मिलूंगा. मेरे मेंटर योगी भाई (योगेश्वर दत्त) ने उनसे बात की है और मिलने के लिए समय लिया. मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि मेरी अनदेखी क्यों की गई.’ ओलंपिक खेलों में प्वाइट सिस्टम ऐसे तय होता है- ओलंपिक/ पैरालंपिक- गोल्ड के लिए 80, सिल्वर के लिए 70, ब्रॉन्ज के लिए 55 अंक वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप- गोल्ड के लिए 40, सिल्वर के लिए 30, ब्रॉन्ज के लिए 20 अंक एशियन गेम्स- गोल्ड के लिए 30, सिल्वर के लिए 25, ब्रॉन्ज के लिए 20 अंक कॉमनवेल्थ गेम्स- गोल्ड के लिए 25, सिल्वर के लिए 20, ब्रॉन्ज के लिए 15 अंक बताया जाता है कि 11 सदस्यों में से 8 पुरस्कार के लिए कोहली के नाम पर सहमत थे. मजे की बात है कि यह कमेटी अपनी तरफ से भी अंक (विवेकाधीन अंक- अधिकतम 20) दे सकती है, जो ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के आधार पर निर्धारित अंक से इतर है. बजरंग पूनिया का अंक निर्धारण ऐसे- सिल्वर मेडल- 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स (20 प्वाइंट), सिल्वर- 2014 इंचियोन एशियाई खेल (25 प्वाइंट), गोल्ड- 2018 गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स (25 प्वाइंट) और गोल्ड- 2018 जकार्ता एशियन गेम्स (30 प्वाइंट). यानी कुल अंक 100 हुए और कमेटी ने बजरंग के लिए कनवर्टेड स्कोर (फाइनल प्वाइंट) 80 माना.

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विवादों में छा गया है. जकार्ता एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने खेल मंत्रालय और पुरस्कार समिति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि खेल रत्न के लिए जब उनके …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com