खेल

टी-20 में भी इंग्लैंड से हारा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया पहले ही पांच मैचों की सीरीज़ में क्लीन स्वीप हो चूका है. जिसके बाद अब उसे इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टी-20 मैच में भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने जोस बटलर 61 रन, 30 गेंद, 6 चौके और 5 छक्के और एलेक्स हेल्स (49) की जोरदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 222 रन का लक्ष्य दिया था. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 193 रन पर ही ढेर हो गई. बता दें की यहाँ टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्वीपसन ने 2, जबकि स्टोइनिस और स्टानलेक ने 1-1 विकेट लिए. यहाँ पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. जोस बटलर और जेसन रॉय की जोड़ी ने इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की पार्टनरशिप हुई. दूसरा विकेट 108 रन के स्कोर पर जेसन रॉय (44) के रूप में गिरा. इसके अलावा इंग्लैंड की और से जो रूट (35), इयोन मोर्गन (15) और बेयरस्टो ने नाबाद 14 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया पहले ही पांच मैचों की सीरीज़ में क्लीन स्वीप हो  चूका है. जिसके बाद अब उसे इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र  टी-20 मैच में भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.  बुधवार को बर्मिंघम में खेले गए इस मैच …

Read More »

आयरलैंड के ख़िलाफ़ बने यह ख़ास रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने बुधवार को आयरलेंड के ख़िलाफ़ खेलत हुए न केवल जीत हासिल की बल्कि कुछ नए बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किये है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बीच पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी हुई, जो टी -20 क्रिकेट में पहले विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज हो गए है. एमएस धोनी और सुरेश रैना टीम इंडिया के पहले टी-20 के साथ-साथ 100वें टी-20 में भी शामिल होने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. इससे पहले इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2006 में एक साथ मैच खेला था. भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर की बन चुकी है. भारत ने 10 बार 200 से प्लस स्कोर टी-20 में किया है. इस मामले में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका (11), दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (10) और चौथे नंबर पर श्रीलंका (7) बनी हुई है. क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन की साझेदारी करने के मामले में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी दूसरे नंबर पर है.

भारतीय टीम ने बुधवार को आयरलेंड के ख़िलाफ़ खेलत हुए न केवल जीत हासिल की बल्कि कुछ नए बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किये है.  इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बीच …

Read More »

FIFA WC 2018: जीत से बनेगी स्विटजरलैंड की बात, कोस्टा रिका से मुकाबला

फीफा विश्व कप के ग्रुप-ई के मुकाबले में आज स्विट्जरलैंड का सामना कोस्टा रिका से होगा. निझनी नोवगोरोड स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश करना चाहेगा. अपने पहले मैच में ब्राजील …

Read More »

FIFA WC 2018: अहम मुकाबले में 4 बार के वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी का सामना दक्षिण कोरिया से

मौजूदा विजेता जर्मनी फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ के अपने अगले मैच में आज दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरेगी. ग्रुप स्तर पर जर्मनी भले ही दूसरे स्थान पर हो, लेकिन उसके लिए नॉकआउट दौर में स्थान हासिल करना उसके आखिरी …

Read More »

IND VS IRE :आज यह विराट कारनामा करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की शुरुआत 3 जुलाई को टी-20 सीरीज के साथ होगी. भारत अपने इस 2 माह से भी लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. वहीं इससे …

Read More »

फीफा: स्पेन-मोरक्को में ड्रा के बावजूद स्पेन अंतिम-16 में

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में कल रात कालिनग्राड स्टेडियम में स्पेन और मोरक्को आमने सामने थे और ग्रुप-बी यह मुकाबला 2-2 पर छूटा. बावजूद इसके स्पेन अंतिम-16 में पहुंच गया है. अब तक स्पेन के तीन मैचों में दो ड्रॉ और एक जीत के साथ पांच अंक हो गए है. खेल के 81वें मिनट तक खेल 1-1 पर था मगर इसी समय युसूफ एन नेसरी के गोल ने मोरक्को को बढ़त दिला दी. मगर पलटवार इयागो आसपास ने किया और इंजरी टाइम (91वें मिनट) में स्पेन को बराबरी करवा दी. और मुकाबला बे नतीजा रहा. अंतिम गोले पर भी सस्पेंस कम नहीं रहा,गोल को रेफरी ने ऑफ साइड करार दिया वही स्पेन ने वीएआर के सहारे इसे बचाया. मैच में 14वें मिनट,19वें मिनट में , 25वें मिनट में ,23वें मिनट में, 31वें मिनट में, 33वें मिनट में, 56वें मिनट में , 61वें मिनट में, 63वें मिनट में , 81वें मिनट में, 71वें मिनट में और 91वें मिनट में गोल उसके मौके और अन्य कारणों से भी खेल का रोमांच चरम पर रहा

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में कल रात कालिनग्राड स्टेडियम में स्पेन और मोरक्को आमने सामने थे और ग्रुप-बी यह मुकाबला 2-2 पर छूटा. बावजूद इसके स्पेन अंतिम-16 में पहुंच गया है. अब तक स्पेन के तीन मैचों में दो ड्रॉ …

Read More »

फीफा: उरुग्वे का शानदार सफर जारी है, हैट्रिक में रूस आया लपेटे में

फीफा: उरुग्वे का शानदार सफर जारी है, हैट्रिक में रूस आया लपेटे में

21वें फीफा विश्व कप में उरुग्वे का शानदार सफर जारी है और इस बार उसकी हैट्रिक का साक्षी समारा एरिना के मैदान पर खुद मेजबान रूस बन गया और 3-0 से मात खा गया. धमाकेदार अंदाज में उरुग्वे ने ग्रुप …

Read More »

फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में पुर्तगाल भी

फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में पुर्तगाल भी

रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में सोमवार देर रात खेले गए ग्रुप बी के एक मैच में पुर्तगाल और ईरान दोनों ने अंक बाटे और पुर्तगाल तीन मैचों में पांच अंक के साथ नॉकऑउट में प्रवेश पाने में …

Read More »

सऊदी अरब जीत के साथ फीफा विश्व कप से विदा

सऊदी अरब जीत के साथ फीफा विश्व कप से विदा

सऊदी अरब की टीम फीफा विश्व कप से बाहर तो पहले ही हो चुकी थी. मगर में सोमवार को ग्रुए ए के अपने अंतिम मुकाबले में मिस्र को 2-1 से हराकर पहली जीत के साथ इसका समापन किया. मुकाबला वोल्गोग्राड …

Read More »

FIFA 2018 : जापान ने सेनेगल के खिलाफ 2-2 से खेला ड्रॉ

फीफा विश्व कप के ग्रुप एच में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जापान ने सेनेगल को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। उतार चढ़ाव से भरे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। हालांकि सेनेगल के खिलाडिय़ों ने अपनी शारीरिक क्षमता का फायदा उठाने की भरपूर कोशिश की और जापान के खिलाफ कई फाउल किए लेकिन बावजूद इसके वे मुकाबले को अपनी झोली में नहीं डाल पाए। अपने पहले मुकाबले में जापान ने कोलंबिया को और सेनेगल ने पोलैंड को शिकस्त दी थी। खेल के 11वें मिनट में जापान के डिफेंडर और गोलकीपर की गलती की वजह से सेनेगल को खाता खोलने का मौका मिला। युसूफ साबाली के प्रयास को जापान के गोलकीपर इजी कावाशिमा ने बचा तो लिया लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटकी और पास खड़े सेनेगल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने के पैरों से लगकर गोल पोस्ट में समा गई। आखिरकार 34वें मिनट में आखिरकार जापान ने बराबरी हासिल कर ही ली। यूटो नागाटोमो से मिले पास पर ताकाशी इनू ने गोल करके जापान को बराबरी पर ला दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी रहा। हाफ टाइम के बाद खेल के 58वें मिनट में जापान के माकोटो हासेबे को एमबाये नियाग ने गलत तरीके से रोकने की कोशिश की जिससे हासेबे को चोट आई और उनके नाक से खून निकलने लगा। जल्दी ही उन्हें उपचार के लिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद खेल के 71वें मिनट में एमबाये नियाग के पास पर मूसा वाग्यू ने गोल करके सेनेगल को 2-1 की बढ़त पर ला खड़ा किया। हालांकि 17 मिनट बाद ही जापान के केसुके होंडा ने गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया और यह स्कोर अंत तक बरकरार रहा। नंबर गेम- - 02 गोल मूसा वाग्यू ने सेनेगल की ओर से किए हैं। दूसरा गोल इस मुकाबले में उन्होंने दागा। - 04 बार अब तक जापान और सेनेगल के बीच भिड़ंत हो चुकी है जिसमें यह दूसरा ड्रॉ मुकाबला है। दो मुकाबले सेनेगल ने जीते हैं।

फीफा विश्व कप के ग्रुप एच में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में जापान ने सेनेगल को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। उतार चढ़ाव से भरे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने बराबरी का खेल दिखाया। हालांकि सेनेगल के खिलाडिय़ों …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com