देश

सुप्रीम कोर्ट: जुर्माने के एवज में सजा साथ-साथ नहीं चल सकती

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जुर्माने के एवज में सजा को साथ-साथ चलाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता है। इससे सजा के उद्देश्य पर बुरा असर पड़ सकता है। जस्टिस एएम सप्रे और जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा यदि जुर्माने के एवज में सजा को साथ-साथ जारी रखने का निर्देश दिया गया तो सजा का उद्देश्य पराजित हो जाएगा। पीठ ने यह व्यवस्था महाराष्ट्र निवासी शरद हीरु कोलांबे की याचिका पर दी है। हीरु ने बांबे हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने मकोका सहित विभिन्न अपराधों में मिली उसकी सजा को बरकरार रखा था। उसे फिरौती के लिए अपहरण, डकैती, लूटपाट सहित कई आरोपों में दोषी पाया गया था। गिरफ्तारी के बाद हीरु सुनवाई और मामला लंबित रहने के दौरान जेल में ही रहा। इस तरह उसने सुनाई गई 14 वर्ष की सजा पूरी कर ली। उसे 15 लाख का जुर्माना भी किया गया था। जुर्माना जमा नहीं कराने पर उसे और 10 साल जेल में बिताने होते। अदालत ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देने पर जुर्माने के एवज में जेल की सजा को कम कर तीन साल चार माह कर दिया। इसमें से तीन साल वह काट चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जुर्माने के एवज में सजा को साथ-साथ चलाने का निर्देश नहीं दिया जा सकता है। इससे सजा के उद्देश्य पर बुरा असर पड़ सकता है।   जस्टिस एएम सप्रे और जस्टिस यूयू ललित …

Read More »

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने की 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव होने से पहले आतंकियों की तरफ से इसे टालने के लिए पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं. एक बार फिर घाटी में आतंकियों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी निर्मम हत्या की है. शुक्रवार को शोपियां में चार स्पेशल पुलिस अफसरों (SPO) को किडनैप कर लिया गया. इनमें से तीन पुलिसकर्मियों को आतंकियों ने मार दिया है. जबकि कुछ देर बाद ही आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को छोड़ दिया है. तीनों पुलिसवालों के शव बरामद कर लिए गए हैं. चार पुलिसकर्मियों में से सिर्फ फयाज़ अहमद भट्ट ही वापस लौटे हैं. ये किडनैपिंग तब हुई है जब हिज्बुल के आतंकी रियाज़ नाइकू ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी है. एक ऑडियो क्लिप सामने आई है जिसमें नाइकू कह रहा है कि सभी पुलिसकर्मियों को चार दिन में अपनी नौकरी छोड़ दें. नाइकू का कहना था कि नए कश्मीरी लड़के पुलिस ज्वाइन ना करें. आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को किडनैप कर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी. जिसके बाद से ही घाटी में काफी बवाल है. अभी पिछले महीने ही आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के 10 परिजनों को किडनैप कर लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया था. आतंकियों का कहना था कि पुलिसकर्मी उनके परिवार के कुछ सदस्यों को ले गए हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें वापस भेज दें. आपको बता दें कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. ये मुठभेड़ बांदीपोरा के सुमलार इलाके में चली. मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया था.

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव होने से पहले आतंकियों की तरफ से इसे टालने के लिए पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं. एक बार फिर घाटी में आतंकियों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों को अगवा कर उनकी निर्मम हत्या की है. शुक्रवार को …

Read More »

हवा में विमान, यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून, पढ़ें…

मुंबई से जयपुर जाने वाली जेट एयरवेज़ (Jet Airways) की फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. क्रू मेंबर्स की एक भूल के कारण फ्लाइट (Flight) को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा. दरअसल, क्रू मेंबर केबिन का प्रेशर स्विच मेंटेन करना भूल गए …

Read More »

पाक की नापाक हरकत के शिकार शहीद नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोनीपत पहुंचा

जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की कायराना हरकत का शिकार हुए शहीद नरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सोनीपत पहुंच चुका है और अब यहां पर शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। बड़ी …

Read More »

नीरव मोदी का मददगार बनना इस ‘वकील’ को पड़ सकता है महंगा!

13 हजार करोड़ रुपए के पीएनबी (PNB) घोटाले में देश की सबसे बड़ी लॉ फर्म फंस गई है. इस फर्म का नाम सिरील अमरचंद मंगलदास (CAM) है. सीबीआई व अन्‍य केंद्रीय एजेंसियां घोटाले में कंपनी की भूमिका की जांच में लगी हैं. एजेंसियों ने …

Read More »

तीन तलाक पर मोदी सरकार लाई अध्यादेश, राज्यसभा वाला बिल ही कानून बनेगा

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन तलाक पर अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है. तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पारित …

Read More »

UK से लाया गया राडार लगाया गया,पाक की नापाक हरकतों पर नजर रखने के लिए CIBMS के तहत 

पाकिस्तान से होने वाली घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए बॉर्डर सेक्युरिटी फोर्स (BSF) ने जमीन आसमान ,नदी नाले, जंगलों और जमीनी सुरंग पर नज़र रखने के लिए CIBMS यानी कॉम्प्रिहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम का जाल बिछाना शुरू कर दिया है, …

Read More »

रेलवे ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, गेटमैंन को हुआ खतरा तो नहीं पार कर सकेंगे क्रॉसिंग,

सोमवार को दिल्ली मंडल के दिल्ली-पानीपत सेक्शन पर नरेला और राठधना स्टेशनों के बीच गेट नं0-19 स्पेशल पर तैनात गेटमैन कुन्दन पाठक पर हमले के बाद रेलवे ने अपने सभी गेटमैनों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सभी …

Read More »

गोवा में राजनीतिक गणित: मनोहर परिकर की गैरमौजूदगी में क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अक्सर यह कहते हैं कि संगठन नेता बनाता है। यह सच है, लेकिन कभी-कभी नेता संगठन के लिए इतना आवश्यक बन जाता है कि उसकी अनुपस्थिति पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर देती है। ऐसा ही …

Read More »

पीएम मोदी आज वाराणसी को रिटर्न गिफ्ट में देंगे 557 करोड़ रुपए…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपना 68 वां जन्मदिन वाराणसी में सेलिब्रेट किया. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र है और यहां सभी ने धूमधाम से मिलकर पीएम का जन्मदिन मनाया. पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com