Main Slider

टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई-मोर्गन

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज़ के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने निराशा जतायी कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही और उन्होंने कहा कि वे 20 या 30 रन और अधिक बना सकते थे. मोर्गन ने कहा, ‘‘राॅय और बटलर ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलायी लेकिन उन्होंने जो बेस तैयार किया था हम उसके साथ आगे नहीं बढ़ पाए. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भारत से टी20 सीरीज हारने के बाद यह भी बोला कि रोहित शर्मा के शतक और हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया. साथ ही कहा कही न कही हमारी गेंदबाजी में भी कमी रह गई है. मोर्गन ने कहा जो शुरुआत हमें मिली थी उसके बाद हम बाद में अच्छी तरह से शाट नहीं लगा पाए हम छोटे मैदान पर इससे अधिक स्कोर की उम्मीद कर रहे थे।.उम्मीद है इससे हम सबक लेंगे और सुधार करेंगे’’ ज्ञात हो कि भारत ने सीरीज के तीसरे मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. जिसके बाद इंग्लैंड की और से राॅय ने 67, बटलर ने 34, एलेक्स हेल्स ने 30 और जॉनी बेयरस्टो ने 25 रन बनाए. निर्धारित 20 ओवरों में इंग्लैंड टीम ने 9 विकेट गंवा कर 198 रन बनाए थे.

भारत और इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज़ के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने निराशा जतायी कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही और उन्होंने कहा कि वे  20 या 30 रन और अधिक बना …

Read More »

केएल राहुल को मिला इनाम, कोहली हुए बाहर

भारतीय क्रिकेट के नए उभरते हुए सितारे धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर नौ पायदान की लंबी जम्प लगाकर आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच आ चुके है. वहीं भारत के कप्तान विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो चुके हैं. यहाँ पर राहुल पहले मैच में शतक के बाद 854 अंकों की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गये थे लेकिन अगले दो मैचों में कुछ ख़ास ना कर पाने के कारण उनके 812 अंक रह गये हैं. राहुल ने चार स्थान का सुधार किया है और वह सातवें से तीसरे नंबर पर आकर भारत के नंबर एक टी 20 बल्लेबाज बन चुके हैं. वहीं भारत के कप्तान विराट ने सीरीज के अंतिम दो मैचों में अच्छा परफॉर्मेंस दिया. लेकिन वह दोनों मैचों में ही अर्धशतक बनाने से चूक गये. उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ और वह 12वें नंबर पर आ गए है. आपको बता दें कि आखिरी मैच में टीम से बाहर बैठने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 19 स्थान की छलांग लगाई है और वह 53वें से 34 वें नंबर पर आ गए है. आखिरी मैच में चार विकेट लेने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीन स्थान के सुधार के साथ 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि भारत ने इंग्लैंड से तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती जो भारत की लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीत है.

भारतीय क्रिकेट के नए उभरते हुए सितारे धाकड़ बल्लेबाज  केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी-20 सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर नौ पायदान की लंबी जम्प लगाकर आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच …

Read More »

रूस में देखा गया किम जोंग उन का प्राइवेट जेट, दौरे को लेकर अटकलें तेज़

उड़ानों पर निगरानी रखने वाली एक वेबसाइट ने सोमवार को उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन के प्राइवेट जेट को रूसी शहर व्लादिवोस्तोक की परिधि में पाया, जिससे उनके दौरे की तैयारियों की चर्चाओं को बल मिला है. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइटरडार24 ने सोमवार को व्लादिवोस्तोक में चेम्माए-1 जेट को उतरते और उसके सिर्फ तीन घंटे बाद प्योंगयांग की ओर रवाना होते हुए देखा. रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी कोरियाई शासन की बातों का खुलासा न करने वाले रुख के बावजूद रूसी क्षेत्र में चेम्माए-1 के छोटे से दौरे ने चर्चाओं को हवा दी है कि किम सितंबर में शहर की संभावित यात्रा कर सकते हैं, जिसकी तैयारी के लिए उनकी टीम ने यह यात्रा की है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किम को रूस के तटीय शहर व्लादिवोस्तोक में अगले सितंबर महीने में पूर्वी आर्थिक मंच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, हालांकि प्योंगयांग ने आमंत्रण पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. जून में हुए थी ट्रंप-किम मुलाकात आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तनाशाह किम जोंग उन 12 जून को सिंगापुर के एक होटल में ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिये मिले थे. दोनों की करीब 50 मिनट मुलाकात तक चली थी जिसके बाद ट्रंप और किम ने सिंगापुर समझौते पर हस्ताक्षर किया था. समझौते पर हस्ताक्षर के बाद डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि यह काफी व्यापक और महत्वपूर्ण दस्तावेज है. 70 सालों में पहली बार था जब अमेरिका के कोई राष्ट्रपति उत्तर कोरिया के किसी शासक से मुलाकात कर रहे हों. अमेरिका ने सिंगापुर सम्मेलन से पहले कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ चर्चा 'उम्मीद से ज्यादा तेजी' से बढ़ रही है. वहीं उत्तर कोरिया ने कहा कि संबंधों का नया दौर शुरू हो चुका है. आपको ये भी बता दें कि इस मुलाकात के बाद दुनिया पर मंडरा रहे परमाणु युद्ध के ख़तरे पर हालिया विराम लग गया है.

उड़ानों पर निगरानी रखने वाली एक वेबसाइट ने सोमवार को उत्तर कोरिया के तनाशाह किम जोंग उन के प्राइवेट जेट को रूसी शहर व्लादिवोस्तोक की परिधि में पाया, जिससे उनके दौरे की तैयारियों की चर्चाओं को बल मिला है. समाचार एजेंसी एफे …

Read More »

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया! 24 घंटे में तीसरे मंत्री ने दिया इस्तीफा

पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे ने प्रधानमंत्री थेरेसा मे सरकार को राजिनिक संकट में डाल दिया है. ब्रेक्जिट मंत्री डेविस डेविस, जुनियर ब्रेक्जिट मंत्री स्टीव बेकर के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने भी सरकार से इस्तीफा दे दिया है. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ब्रेक्जिट रणनीति की वजह से अब सरकार की कैबिनेट में मतभेद खड़ा हो गया है. ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की तारीख नज़दीक आने से पहले प्रधानमंत्री थेरेसा मे पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है. ऐसे में ब्रेक्जिट कैंपेन का चेहरा रहे और सरकार के नंबर टू की हैसियत रखने वाले ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन का इस्तीफा थेरेसा मे के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है. इसे पढ़ें: टेरीजा मे को झटका, ब्रिटेन के ब्रेक्जिट मंत्री ने दिया इस्तीफा 2016 में ब्रिटेन की थेरेसा मे सरकार ने जनमत संग्रह के जरिए यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला लिया था. इस फैसले के तहत ब्रिटेन को 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ से 29 मार्च, 2019 को अलग होना है. लेकिन अभी भी ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि ब्रेक्जिट के बाद दोनों के बीच व्यापार किस तरह का होगा. ऐसे असमंजस और अनिश्चितता के माहौल में देश में उपजे राजनीतिक संकट के बीच ऐसा माना जा रहा है कि थेरेसा मे सरकार से अभी कुछ और मंत्रियों के इस्तीफे होंगे. जिससे सरकार की मुश्किले बढ़ सकती है.

पिछले 24 घंटों में ब्रिटेन सरकार के तीन मंत्रियों के इस्तीफे ने प्रधानमंत्री थेरेसा मे सरकार को राजिनिक संकट में डाल दिया है. ब्रेक्जिट मंत्री डेविस डेविस, जुनियर ब्रेक्जिट मंत्री स्टीव बेकर के इस्तीफे के बाद अब ब्रिटेन के विदेश …

Read More »

थाईलैंड रेस्क्यू : ऑपरेशन पर टिकी दुनियाभर की निगाहें, 1 और बच्चा सुरक्षित बाहर

पिछले 16 दिन से थाईलैंड की एक गुफा दुनियाभर के लोगों की जुबां पर चढ़ी हुई है. बता दे कि पिछले 16 दिन से यहां एक युवा फुटबॉल टीम अपने कोच के साथ फंसी हुई है. जहां फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत अब तक 5 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. थाईलैंड की गुफा में कल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ था. जहां रविवार तक कुल 12 बच्चों में से 4 को सुरक्षित निकल लिया गया था, वहीं आज पुनः शुरु हुए ऑपरेशन में गोताखोरों ने एक बच्चे को और सुरक्षित बाहर निकाल लिया हैं. गुफा में अब भी फुटबॉल कोच समेत 7 बच्चे फंसे हुए है. दुनियाभर के तमाम लोगों और मीडिया की निगाहें इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई है. बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को बचाने के लिए दुनियाभर के कुल 8 देश मशक्कत कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 90 गोताखोर शामिल है. जहां थाईलैंड के 40 और अलग-अलग देशों के 50 ग़ोताखोर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुफा से बाहर निकाले जा रहे सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है. गौरतलब है कि 16 दिन पहले 23 जून को सभी फुटबॉल खिलाड़ी अभ्यास के बाद अपने कोच के साथ गुफा में घूमने चले गए थे. जहां कुछ समय बाद भारी बारिश ने सभी का रस्ता रोक दिया था. और तब से लेकर अब तक वे वहीं फंसे होकर मौत से लड़ रहे है. बताया जा रहा है कि कोच समेत सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अगले 2 दिन तक जारी रहेगा.

पिछले 16 दिन से थाईलैंड की एक गुफा दुनियाभर के लोगों की जुबां पर चढ़ी हुई है. बता दे कि पिछले 16 दिन से यहां एक युवा फुटबॉल टीम अपने कोच के साथ फंसी हुई है. जहां फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन …

Read More »

मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस में लगी आग

मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस में लगी आग

मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया, बस में 45 यात्री सवार थे। यात्री बस से उतर जान बचाकर भागे। जलती बस के समीप ही पेट्रोल पंप भी था। गनीमत रही कि समीप ही फायर …

Read More »

इंडिगो का मेगा ऑफर, 12 लाख लोगों को मिलेंगे सस्ते टिकट

इंडिगो का मेगा ऑफर, 12 लाख लोगों को मिलेंगे सस्ते टिकट

प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो अपनी 12वीं एनिवर्सरी को चार दिनों तक खास अंदाज में मनाने जा रही है. इस दौरान इंडिगो की 12 लाख सीटें सस्ती होने जा रही हैं. इसकी शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है. 10 जुलाई से 13 …

Read More »

चौथे दिन भी जारी है बारिश का कहर,अस्त व्यस्त हुआ शहर

चौथे दिन भी जारी है बारिश का कहर,अस्त व्यस्त हुआ शहर

देशभर में बारिश के कहर की खबरों के बीच मुंबई सबसे ज्यादा बेहाल है और पिछले चार दिनों से लगातार जारी बारिश फ़िलहाल थम नहीं रही है. मुंबई पानी पानी हो गई है और निचले इलाके नदी तालाब की शक्ल …

Read More »

एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित पीसीएस अधिकारी ने किया सरेंडर

एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित पीसीएस तीरथ पाल ने आज एसआइटी के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ को उसे गुप्त स्थान पर ले गई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद उसे नैनीताल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गदरपुर तहसील की जांच में बैक डेट पर 143 के 3 मामले में निलंबित पीसीएस तीरथ पल के हस्ताक्षर मिले थे। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश में देहरादून में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार को तीरथ ने एसआइटी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया। करीब 300 करोड़ का है एनएच-74 मुआवजा घोटाला मार्च 2017 में तत्कालीन आयुक्त कुमाऊं ने एनएच-74 मुआवजा घोटाले की आशंका जताई। इस पर 11 मार्च को एडीएम प्रताप सिंह शाह की तहरीर पर सिडकुल चौकी में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद एसआइटी का गठन कर जांच शुरू की गई। तब से एसआइटी जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, किच्छा तहसील के 345 से अधिक काश्तकारों से पूछताछ कर चार पीसीएस अधिकारी समेत 18 आरोपितों को जेल भेज चुकी है। साथ ही दो पीसीएस समेत 12 आरोपितों के खिलाफ 5804 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर 211 करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि कर चुकी है। एसआइटी सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा तहसील के साथ ही बाजपुर तहसील के कुछ मामलों की जांच जारी है। एनएच मुआवजा घोटाले में प्रभारी तहसीलदार गिरफ्तार यह भी पढ़ें प्रभारी तहसीलदार को कोर्ट में पेश करने को पुलिस नैनीताल रवाना तीन मामले में बैक डेट पर 143 करने के आरोपी बेरीनाग के प्रभारी तहसीलदार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए नैनीताल ले गई। बता दें कि गदरपुर में 2015 में कानूनगो रहे रघुवीर सिंह ने बैक डेट पर 3 मामलों में 143 की रिपोर्ट लगाई थी। इसमें एक किसान को दो करोड़ का मुआवजा भी मिला था, जबकि घोटाले की पुष्टि होने पर 2 किसानों का मुआवजा रोक दिया गया था। इस पर पुलिस ने रविवार को रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। बाद में पुलिस उससे लेकर नैनीताल कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए।

एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित पीसीएस तीरथ पाल ने आज एसआइटी के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ को उसे गुप्त स्थान पर ले गई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद उसे नैनीताल कोर्ट में पेश किया जाएगा। …

Read More »

अमित शाह ने सोशल मीडिया की जगाई अलख, विपक्ष को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

अमित शाह ने सोशल मीडिया की जगाई अलख, विपक्ष को मिलेगा मुहतोड़ जवाब

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को साइबर वारियर करार देते कहा कि सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि वह पूरे परिदृश्य को बदल सकता …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com