Main Slider

मुस्लिम समाज की नहीं गरीबी की बात करे कांग्रेस

मुस्लिम समाज की नहीं गरीबी की बात करे कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कल मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिले और  2019 लोकसभा चुनावों की रणनीतिक के तहत उनके विचार सुने. मुस्लिम बुद्धिजीवियों नें राहुल गांधी से कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों पर लाने की बात कही है जिसके कारण मुस्लिम समाज …

Read More »

स्टालिन तथा लेनिन कौन है- सीएम बिप्लब कुमार देव

स्टालिन तथा लेनिन कौन है- सीएम बिप्लब कुमार देवस्टालिन तथा लेनिन कौन है- सीएम बिप्लब कुमार देव

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने कहा कि वे ‘लोकतंत्र पसंद करने वाले शासकों’ को गले लगाएं, जिन्होंने सबके कल्याण के लिए काम किया है. देब ने लोगों से पूछा, …

Read More »

अब बिहार में पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर 50 हजार जुर्माना

अब बिहार में पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर 50 हजार जुर्माना

दो साल पूर्व बिहार में लागू शराबबंदी कानून में संशोधन के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने शराबबंदी संशोधन विधेयक, 2018 के प्रारूप पर सहमति जता दी। …

Read More »

देश के नामी अस्पताल समूह का नाता नीरव मोदी से

देश के नामी अस्पताल समूह का नाता नीरव मोदी से

हरियाणा के रेवाड़ी में एक अस्पताल समूह के तार भगोड़े नीरव मोदी से जुड़े पाए गए है. आयकर विभाग के छापे में 22 लाख रुपये नगद बरामद होने के बार ये बात सामने आई है कि समूह ने गहने खरीदने …

Read More »

अगर बोला तो मेरी नौकरी चली जाएगी-मोहन भागवत

अगर बोला तो मेरी नौकरी चली जाएगी-मोहन भागवत

‘अगर बोला तो मेरी नौकरी चली जाएगी’. संभवतः इस तरह का बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पहली दफा दिया है. राजकोट पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से एयरपोर्ट पर भागवत ने यह कह कर सबो …

Read More »

वरुण ने पूरे परिवार को बनाया नं. 1, भतीजी के स्वागत में पोस्ट की मजेदार फोटो

बता दें वरुण के बड़े भाई रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई ने जुलाई के पहले हफ्ते में बेटी को जन्म दिया। एेसे में धवन परिवार में खुशी का माहौल है और खबर है वे बड़ी पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं। बता दें कि वरुण के बड़े भाई रोहित फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने वरुण और जॉन को लेकर हाल ही में 'ढिशूम' बनाई थी, जो खासी हिट रही थी। रोहित की अगली फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें रितिक रोशन हीरो होंगे और दिशा पाटनी हीरोइन। वैसे अब धवन परिवार में वरुण सबसे छोटे नहीं रह गए हैं। भतीजी के आने से उनका प्रमोशन हुआ है। कुछ समय पहले ही जानवी की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए थे। हाल ही में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, भाई रोहित धवन और भाभी जानवी के साथ डिनर पर भी गए थे। वरुण के बड़े भाई रोहित ने जानवी से 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू फिल्म 'देसी बॉयज' से किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम थे।बता दें वरुण के बड़े भाई रोहित धवन की पत्नी जानवी देसाई ने जुलाई के पहले हफ्ते में बेटी को जन्म दिया। एेसे में धवन परिवार में खुशी का माहौल है और खबर है वे बड़ी पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं। बता दें कि वरुण के बड़े भाई रोहित फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने वरुण और जॉन को लेकर हाल ही में 'ढिशूम' बनाई थी, जो खासी हिट रही थी। रोहित की अगली फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें रितिक रोशन हीरो होंगे और दिशा पाटनी हीरोइन। वैसे अब धवन परिवार में वरुण सबसे छोटे नहीं रह गए हैं। भतीजी के आने से उनका प्रमोशन हुआ है। कुछ समय पहले ही जानवी की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए थे। हाल ही में वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, भाई रोहित धवन और भाभी जानवी के साथ डिनर पर भी गए थे। वरुण के बड़े भाई रोहित ने जानवी से 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित ने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू फिल्म 'देसी बॉयज' से किया था। फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम थे।

एक्टर वरुण धवन पिछले महीने चाचा बन गए हैं। एक प्यारी-सी भतीजी उनके परिवार का हिस्सा बनी है। अब वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूरे परिवार की एक खास तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर मजेदार है। इसमें वरुण के …

Read More »

Box office: 11वें दिन 300cr के दरवाजे पर संजू, एक दिन बाद टूटेंगे कई रिकॉर्ड

तमाम ट्रोलिंग के बाद भी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू का लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की दूसरे वीकेंड भी जबरदस्त कमाई रही. देशभर में रिलीज के दूसरे वीकेंड तक फिल्म का कुल कलेक्शन 265.48 करोड़ रुपये रहा. इसके अलावा ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये फि‍ल्म एक दिन बाद आसानी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. Box office: 10 दिन में 10 बड़े रिकॉर्ड, संजू की कमाई 250cr के पार रिलीज के पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड धवस्त करती आ रही संजू की कमाई को लेकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म दूसरे मंगलवार को 8.40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. जिसके चलते रिलीज के 12 दिन बाद फिल्म की कमाई 283.18 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है. बॉलीवुड की अबतक 9वीं हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़ों को शेयर करते हुए फिल्म का दूसरा वीकेंड भी सुपर-स्ट्रॉन्ग बताया है. तरण ने लिखा, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए तैयार. taran adarsh ✔ @taran_adarsh #Sanju continues its REMARKABLE RUN... A SUPER-STRONG Weekend 2 adds to the MASSIVE TOTAL... Crosses ₹ 250 cr... Speeding towards ₹ 300 cr... [Week 2] Fri 12.90 cr, Sat 22.02 cr, Sun 28.05 cr. Total: ₹ 265.48 cr. India biz... O-U-T-S-T-A-N-D-I-N-G! 1:43 PM - Jul 9, 2018 9,617 1,472 people are talking about this Twitter Ads info and privacy बॉक्स ऑफिस और पीआर में सफल, लेकिन फेल बायोपिक है संजू 12 दिन में संजू की कमाई: दिन 1 - शुक्रवार (29 जून): 34.75 करोड़ रुपये दिन 2 - शनिवार (30 जून): 38.6 करोड़ रुपये दिन 3 - रविवार (1 जुलाई): 46.71 करोड़ रुपये दिन 4 - सोमवार (2 जुलाई): 25.35 करोड़ रुपये दिन 5 - मंगलवार (3 जुलाई): 22.1 करोड़ रुपये दिन 6 - बुधवार (4 जुलाई): 18.9 करोड़ रुपये दिन 7 - गुरुवार (5 जुलाई): 16.1 करोड़ रुपये दिन 8 - शुक्रवार (6 जुलाई): 12.90 करोड़ रुपये दिन 9 - शनिवार (7 जुलाई): 22.02 करोड़ रुपये दिन 10 - रविवार (8 जुलाई): 28.05 करोड़ रुपये दिन 11- सोमवार (9 जुलाई) - 9 करोड़ रुपये दिन 12- मंगलवार (10 जुलाई) - लगभग 8 करोड़ रुपये (approx) कुल- 279 (approx) संजू का एक के बाद एक बैंचमार्क 100 करोड़ और 200 करोड़ क्लब में तेजी से एंट्री का बैंच मार्क हासिल कर चुकी फिल्मों में अब संजू की भी एंट्री हो गई है. taran adarsh ✔ @taran_adarsh #Sanju biz at a glance... Week 1: ₹ 202.51 cr Weekend 2: ₹ 62.97 cr Total: ₹ 265.48 cr India biz. BLOCKBUSTER.#Sanju benchmarks... Crossed ₹ 50 cr: Day 2 ₹ 100 cr: Day 3 ₹ 150 cr: Day 5 ₹ 200 cr: Day 7 ₹ 250 cr: Day 10 India biz. 1:44 PM - Jul 9, 2018 4,683 751 people are talking about this Twitter Ads info and privacy 29 जून को रिलीज हुई संजू, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है. हालांकि इसे संजय दत्त की बायोपिक कहे जाने पर कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं. लेकिन तमाम तरह की ट्रोलिंग कहीं ना कहीं दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए आकर्ष‍ित करती नजर आ रही है.

तमाम ट्रोलिंग के बाद भी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू का लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की दूसरे वीकेंड भी जबरदस्त कमाई रही. देशभर में रिलीज के दूसरे वीकेंड …

Read More »

शादी के तुरंत बाद मिथुन के रेप आरोपी बेटे ने कराया रोमंटिक फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पिछले काफी समय से मुसीबतों से घिरे हुए थे. दरअसल महाक्षय पर रेप का आरोप लगा था जिसके बाद उनकी काफी चर्चाएं हो रही थी. मंगलवार को महाक्षय ने बिना किसी को बताए ही चुपके से शादी रचा ली. जैसे ही महाक्षय की शादी की फोटोज सामने आई तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. महाक्षय ने अपनी प्रेमिका और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से शादी की. दोनों ने शादी के बाद ही रोमांटिक फोटोशूट भी कराया जिसकी तस्वीरें अभी-अभी सामने आई हैं. इस फोटोशूट में महाक्षय और मदालसा दोनों ही साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं. दोनों काफी ज्यादा खुश भी नजर आ रहे हैं. मदालसा ने रेड और ऑरेंज कलर का लहंगा पहना है जिसमें वो दुल्हन के रूप में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं. वही महाक्षय की बात करे तो गोल्डन कलर का अचकन कुर्ता पहना है जिसमे वो भी स्मार्ट लग रहे हैं. पहले महाक्षय और मदालसा की शादी 7 जुलाई को होनी थी लेकिन रेप केस के कारण और शादी समारोह में पुलिस के पहुंचने के कारण इस शादी को टालना पड़ गया था. दरअसल कुछ दिन पहले ही एक भोजपुरी अभिनेत्री ने महाक्षय और उनकी मां योगिता बाली पर जबरन रेप और गर्भपात का आरोप लगाया था. दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दिया था. इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट मेें अग्रिम जमानत याचिका दी थी लेकिन कोर्ट ने इस याचिका को ख़ारिज कर दिया था. आख़िरकार इन दोनों की शादी मंगलवार को हो ही गई. आपको बता दे मदालसा मशहूर अभिनेत्री शीला शर्मा की बेटी हैं. रेप केस के दौरान शीला और मदालसा दोनों ने ही महाक्षय को काफी ज्यादा सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था कि हमें महाक्षय की सारी सच्चाई मालूम है लेकिन फिर भी ये शादी जरूर होगी.

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पिछले काफी समय से मुसीबतों से घिरे हुए थे. दरअसल महाक्षय पर रेप का आरोप लगा था जिसके बाद उनकी काफी चर्चाएं हो रही थी. मंगलवार को महाक्षय ने बिना किसी को बताए …

Read More »

FIFA 2018 : इंग्लैंड और क्रोएशिया सेमीफाइनल में होंगे आमने-सामने

दो ऐसे देश जो विश्व कप में वर्षों से सेमीफाइनल से आगे बढऩे का प्रयास कर रहे हैं, अब फीफा विश्व कप 2018 में एक दूसरे से अंतिम चार में भिडऩे जा रहे हैं। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की टीम दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया से भिडऩे जा रही है, जहां दोनों टीमों की नजर वर्षों से चली आ रही सेमीफाइनल की बाधा को तोडऩे पर होगी। इंग्लैंड की टीम आखिरी बार 1990 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उसे जर्मनी के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में शिकस्त मिली थी। वहीं उसके आठ साल बाद क्रोएशिया की टीम एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर अपना पहला विश्व कप खेलते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उसे फ्रांस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। क्रोएशिया ने अंतिम चार में जगह बनाकर सबको चौंकाया है। स्थिति यह है कि ना तो इंग्लैंड और ना ही क्रोएशिया की टीम अपने अतीत को मनोबल बढ़ाने के रूप में लेना चाहती हैं। 1990 में इंग्लैंड की हार पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी थी। 1966 में विश्व कप जीतने के बाद से पिछले 52 वर्षों में इंग्लैंड ने बहुत दर्द झेला है। फिलहाल हैरी केन की कुशल कप्तानी और कोच गेरेथ साउथगेट की युवा टीम ने अपने दमदार खेल की बदौलत इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाने की उम्मीदें जगाई है। हल्के में लेना पड़ा महंगा : रूस पहुंची दोनों टीमों में से किसी को विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन इंग्लैंड और क्रोएशिया ने अपने प्रदर्शन से फुटबॉल पंडितों को गलत साबित किया। ग्र्रुप स्टेज पर अर्जेंटीना को 3-0 से हराकर लुका मॉड्रिक की टीम ने अपनी पासिंग और तेज खेल से प्रभावित किया। वहीं, रूस के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया एक बदली हुई टीम नजर आई, जहां उसने मेजबान टीम का 120 मिनट तक डटकर मुकाबला किया और फिर पेनाल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। वहीं इंग्लैंड की टीम ने ग्र्रुप स्टेज पर पनामा को 6-1 से हराकर अपनी दबंगई दिखाई और फिर कोलंबिया के खिलाफ अंतिम-16 में पेनाल्टी शूटआउट का भूत भगाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और यहां पर स्वीडन के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज की। इस दौरान इंग्लैंड एक रचनात्मक और परिपक्व टीम नजर आई। सेट पीसेस से मालामाल : इंग्लैंड की टीम ने मौजूदा विश्व कप में कुल 11 गोल किए हैं जिसमें से उसने सेट पीसेस (फ्री किक, कॉर्नर किक और पेनाल्टी) के जरिये आठ गोल किए हैं। यानी ओपन प्ले में बेशक इंग्लैंड को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी हो लेकिन सेट पीसेस में गोल करने के मामले में यह टीम अव्वल साबित हुई है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड की टीम ने 1966 विश्व कप में किए गए अपने सर्वाधिक 11 गोल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है जिसे वह आसानी से इस विश्व कप में तोड़ सकती है। वहीं, क्रोएशिया ने इस विश्व कप में कुल नौ गोल किए हैं लेकिन इसमें से आठ गोल उसने ओपन प्ले में किए हैं। लगातार तीसरे विश्व खिताब पर नजर : इंग्लैंड की टीम लगातार तीन फुटबॉल विश्व कप खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनने के बेहद करीब है। इंग्लैंड ने पिछले साल फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप का खिताब जीता था। यानी अगर इंग्लैंड की सीनियर टीम फीफा विश्व कप 2018 का खिताब भी अपने नाम कर लेती है, तो इंग्लैंड यह खास उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। हाल के वर्षों में इंग्लैंड ने फुटबॉल में हर स्तर पर उम्दा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड ने वेनेजुएला को 1-0 से हराकर जीता फीफा अंडर-20 विश्व कप का खिताब जीता था। यह 1966 फीफा विश्व कप के बाद इंग्लैंड की दूसरी बड़ी खिताबी जीत थी। वहीं भारत में पिछले साल अक्टूबर में हुए अंडर-17 फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 0-2 से पिछडऩे केबाद वापसी करते हुए स्पेन को 5-2 से हराया था। इतना ही नहीं, इंग्लैंड ने साल 2017 में पुर्तगाल को हराकर अंडर-19 यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। नंबर गेम- -1990 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। तब उसे जर्मनी के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हार मिली थी। -1966 में इंग्लैंड ने इकलौता विश्व कप खिताब अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए जीता था। -06 गोल सर्वाधिक इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन मौजूदा विश्व कप में कर चुके हैं। वह इंग्लैंड की ओर से एक विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले गैरी लिंकर के बराबरी पर हैं। -02 गोल लुका मॉड्रिक कर चुके हैं और वह क्रोएशिया की ओर से विश्व कप में दो गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। -01 बार विश्व कप में आमने-सामने होंगी इंग्लैंड और क्रोएशिया की टीमें। आमने-सामने कुल मैच : 07 इंग्लैंड जीता : 04 क्रोएशिया जीता : 02 ड्रॉ : 01 फीफा विश्व रैंकिंग इंग्लैंड - 12 क्रोएशिया - 20 2018 विश्व कप में इंग्लैंड बनाम ट्यूनीशिया, ग्र्रुप स्टेज, 2-1, जीते बनाम पनामा, ग्र्रुप स्टेज, 6-1, जीते बनाम बेल्जियम, ग्र्रुप स्टेज, 0-1, हारे बनाम कोलंबिया, अंतिम-16, 4-3(शूटआउट), जीते बनाम स्वीडन, अंतिम-8, 2-0, जीते 2018 विश्व कप में क्रोएशिया बनाम नाइजीरिया, ग्र्रुप स्टेज, 2-0, जीते बनाम अर्जेंटीना, ग्र्रुप स्टेज, 3-0, जीते बनाम आइसलैंड, ग्र्रुप स्टेज, 2-1, जीते बनाम डेनमार्क, अंतिम-16, 3-2 (शूटआउट), जीते बनाम रूस, अंतिम-8, 4-3 (शूटआउट), जीते नतीजे की संभावना इंग्लैंड- 54 फीसद क्रोएशिया - 46 फीसद शैली इंग्लैंड : 3-5-2 क्रोएशिया : 4-2-3-1 संभावित टीम इंग्लैंड : गोलकीपर : पिकफोर्ड (1), डिफेंडर-वॉकर (2), स्टोंस (5), मैग्यूरे (6), ट्रिपयर (12), मिडफील्डर-डेले (20), हैंडर्सन (8), लिंगार्ड (7), यंग (18), स्ट्राइकर-स्टर्लिंग (10), केन (9) कोच : गेरेथ साउथगेट क्रोएशिया : गोलकीपर : सुबासिक (1), डिफेंडर : वर्सलजको (2), लोवरेन (6), विडा (21), स्ट्रिनिक (3), पेरिसिक (4), मिडफील्डर : रेकेटिक (7), ब्रोजोविक (11), मॉड्रिक (10), स्ट्राइकर : रेबिक (18), मांड्ज्यूकिक (17)

दो ऐसे देश जो विश्व कप में वर्षों से सेमीफाइनल से आगे बढऩे का प्रयास कर रहे हैं, अब फीफा विश्व कप 2018 में एक दूसरे से अंतिम चार में भिडऩे जा रहे हैं। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की टीम दूसरे …

Read More »

…जब गुस्से में बोले धोनी- पागल हूं जो 300 वनडे खेल चुका हूं

टीम इंडिया के नए कलाई के जादूगर कुलदीप यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. बाएं हाथ का ये चाइनामैन गेंदबाज लगातार विरोधी टीम की हालत पतली करने में लगा हुआ है. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि विकेट के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी उनकी काफी मदद करते हैं, लगातार वह इनपुट देते रहते हैं जिससे विकेट मिलने में आसानी मिलती है. यूट्यूब पर आने वाले एक टॉकशो पर कुलदीप यादव ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैं लगातार चौके-छक्के खा रहा था, तब माही भाई मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि कवर हटा कर, प्वाइंट को आगे बढ़ा लो. तो मैंने माही भाई को कहा नहीं ऐसा ही ठीक है. कुलदीप ने बताया कि इतने में ही माही भाई गुस्सा हो गए और कहा कि मैं पागल हूं जो 300 वनडे खेल चुका हूं. तो मैं भी डर गया. तो मैंने तुरंत फील्डिंग को वैसा ही कर दिया और तुरंत बाद में विकेट भी मिल गया. तो माही भाई ने मेरे कहा कि मैं यही समझाने की कोशिश कर रहा था. इसी इंटरव्यू में कुलदीप के साथ युजवेंद्र चहल भी थे. उन्होंने कहा कि जब मैं डेब्यू कर रहा था तो धोनी को लगातार माही सर कह रहा था. लेकिन 2 ही ओवर के बाद उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और कहा कि सर, मत कहो. माही, एमएसडी या फिर माही भाई. तब से मैं उन्हें माही भाई ही कहता हूं. आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी गेंदबाज ने धोनी के लगातार इनपुट्स की मदद की है. इससे पहले भी कुलदीप यादव कह चुके हैं कि ‘मैं पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेल रहा था और समझ में नहीं आ रहा था कि कैसी गेंद डालूं. मेरे लिए यह नया अनुभव था. मैं माही भाई से पूछ रहा था और उन्होंने कहा कि जैसे गेंदबाजी कर रहे हो, वैसे ही करो. वह विकेट के पीछे से सलाह देते हैं और इससे काम आसान हो जाता है.' माही जैसा कोई नहीं..! आपको बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्टंप करने वालों की सूची में धोनी नंबर-1 पर आ गए हैं. धोनी ने 33 स्टंप कर पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल (32 स्टंप) का रिकॉर्ड तोड़ डाला. टी-20 इंटरनेशनलः सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड एमएस धोनी (भारत): 91 मैच, 33 स्टंप कामरान अकमल (पाकिस्तान): 58 मैच, 32 स्टंप मो. शहजाद (अफगानिस्तान): 63 मैच, 28 स्टंप टी-20 इंटरनेशनल में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार (कैच+स्टंप) के मामले में भी धोनी सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक 82 शिकार (49+33) किए हैं. कामरान अकमल (60 शिकार) दूसरे और मो. शहजाद (54 शिकार) तीसरे नंबर पर हैं.

टीम इंडिया के नए कलाई के जादूगर कुलदीप यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. बाएं हाथ का ये चाइनामैन गेंदबाज लगातार विरोधी टीम की हालत पतली करने में लगा हुआ है. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com