Main Slider

‘संजू’ देखते ही संजय दत्त के रिएक्शन से चौंके डायरेक्टर

बता दें कि संजू फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के कई पहलुओं को शामिल किया गया है। इस फिल्म में उनकी जिंदगी के कई राज से पर्दा उठता है। बॉलीवुड के खलनायक की जिंदगी कई तरह के पहलुओं से होकर गुजरी है और फिल्म में उन्हें बखूबी निभाया गया है। हालांकि कई ऐसी बातें भी हैं, जिन्हें फिल्म में छुपाया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपित ‘संजू’ बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के कई रहस्यों से पर्दा उठाया गया है। उनके हर रूप को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। जब …

Read More »

सुबासिक के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा क्रोएशिया, अब होगी रूस से भिडंत

पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में गोल न होने के कारण मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां क्रोएशिया के तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे, डेनमार्क के लिए केवल दो खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए. डेनमार्क ने मैच में की दमदार शुरुआत क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिक ने तीन शानदार बचाव किए जबकि डेनमार्क के कैस्पर श्माइकल केवल दो बार ही गेंद को गोल में जाने से रोक पाए. डेनमार्क ने मैच में दमदार शुरुआत की और पहले मिनट में ही बढ़त बना ली. डेकमार्क के डिफेंडर जोनास नुडसेन ने दाईं छोर से बॉक्स में थ्रो दिया जिस पर गोल दागकर मैथियास जोग्रेनसन ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी. डेनमार्क की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी. चौथे मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और स्टार स्ट्राइकर मारियो मांजुकिक ने बॉक्स के अंदर मिले क्रॉस पर शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी. दूसरे हाफ में देखने को मिली दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर क्रोएशिया को बराबरी का गोल दागने के बाद 11वें मिनट में डेनमार्क के बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली लेकिन इवान पेरीसिक गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. पेरीसिक को 29वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाने का एक और मौका मिला लेकिन वह चूक गए. पहले हाफ के अंतिम क्षणों में एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले मिडफील्डर इवान रेकिटिक ने बॉक्स के बाहर से गोल करने का प्रयास किया. हालांकि, वह श्माइकल को भेद नहीं पाए. दूसरे हाफ में दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले 20 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया जिससे मैच की रफ्तार धीमी हुई और कोई भी टीम बढ़त नहीं बना पाई. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा मैच के 77वें मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और रियल मेड्रिड से खलने वाले करिश्माई मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने बॉक्स के पास से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन वह गेंद पर सही नियंत्रण नहीं बना पाए. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा और मैच अतिरिक्त समय में गया जहां डेनमार्क का दबदबा देखने को मिला. हालांकि, 117वें मिनट में जोग्रेनसन ने बॉक्स में फारवर्ड एंटे रेबिक को गिरा दिया जिसके कारण क्रोशिया को पेनाल्टी मिली. कप्तान लुका मोड्रिक ने अपने दाईं ओर शॉट मारा जिस पर श्माइकल ने बेहतरीन बचाव किया और मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया. शनिवार को मेजबान रूस से भिड़ेगी क्रोएशिया शूटआउट में क्रोएशिया के लिए एंद्रेज करामारिक, मोड्रिक और रेकिटिक ने गोल किए जबकि मिशेल क्रोन-डेली और सिमोन काएर डेनमार्क के लिए गोल दागने में कामयाब रहे. डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिकसन, लासे शोने और जोग्रेनसन गोल करने से चूक गए. मिलान बाडेल्ज और जोसिप पीवारिक डेनमार्क के गोलकीपर को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए. क्रोएशिया क्वार्टर फइनल में शनिवार को मेजबान रूस से भिड़ेगी.

पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए …

Read More »

पाकिस्तान के फखर जमां ने जमाया अर्धशतक

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 74 रन से हरा कर शानदार जीत दर्ज की. जिसमे सलामी बल्लेबाज फखर जमां (61) के अर्धशतक और आसिफ अली की ताबड़तोड़ नाबाद 41 रन की पारी के बूते यह जीत दर्ज की. पाकिस्तान के लिए जमां ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के जमाए. उन्होंने चौथे विकेट के लिए शोएब मलिक नाबाद 37 के साथ 42 रन की साझेदारी निभाई. बता दें की यहाँ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 182 बनाने के बाद गेंदबाजों के ठीक-ठाक प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को 17.5 ओवर में 108 रन पर आउट कर दिया. जिम्बाब्वे के लिए तीरासाइ मुसाकांदा ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पारी शुरू से ही लडख़डा गयी. मोहम्मद नवाज 11 रन पर दो विकेट ने पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज चामू चिबाबा को खाता खोले बिना ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दूसरे सलामी बल्लेबाज सोलोमोन मीर (27) ने चौथे विकेट के लिए मुसाकांदा के साथ 35 रन की साझेदारी की. इससे पहले मलिक और आसिफ ने आखिरी के पांच ओवर में 61 रन जोड़े जिस दौरान मैन ऑफ द मैच आसिफ काफी आक्रामक नज़र आए

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 74 रन से हरा कर शानदार जीत दर्ज की.  जिसमे सलामी बल्लेबाज फखर जमां (61) के अर्धशतक और आसिफ अली की ताबड़तोड़ नाबाद 41 रन की पारी के …

Read More »

ऐसे कर रहे है भारतीय बल्लेबाज़ अभ्यास

यहाँ कल से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है. इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने थ्रो डाउन में शॉर्ट पिच गेंदों पर काबू पाने का अभ्यास किया. धवन ने अतिरिक्त उछाल का सामना करने के लिए प्लास्टिक की गेंदों से अभ्यास किया. वही भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में अपनी स्लोअर गेंदों पर ध्यान दिया. बता दें की जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण टीम से बाहर हो जाने के कारन भुवनेश्वर कुमार को डेथ ओवरों में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी. इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम कड़ी तैयारियों में जुटी है. यहाँ पर तेज गेंदबाज उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल ने यार्कर गेंदबाजी का अभ्यास करके खूब पसीना बहाया. जसप्रीत बुमराह के बाहर हो जाने से टीम प्रबंधन चाहता है कि हार्दिक पांड्या ज्यादा किफायती हो और अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने का प्रयास करें ताकि जेसन रॉय, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो पर लगाम कसी जा सके. हार्दिक ने रोहित शर्मा को काफी गेंदबाजी की, जिसमें स्लो ऑफकटर फेंकने के अलावा फुल लेंथ गेंदबाजी भी की. इस दौरान रोहित हार्दिक को कई बार सलाह देते हुए भी नज़र आए.

यहाँ कल से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है. इससे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने थ्रो डाउन में शॉर्ट पिच गेंदों पर काबू पाने का अभ्यास किया.  धवन ने अतिरिक्त उछाल का …

Read More »

शार्क ने महिला को पानी में खींचकर जख्मी किया

शार्क ने महिला को पानी में खींचकर जख्मी किया

उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में शार्क को कुछ खिलाने की कोशिश कर रही एक महिला की ऊंगली काटकर शार्क ने जख्मी कर दिया और वो बाल-बाल बचीं. मेलिसा ब्रूनिंग नाम की इस महिला ने बताया कि जब वो पर्थ के उत्तर में …

Read More »

पाकिस्तान की जेलों में बंद 471 कैदियों की सूची भारत को सौंपी

पकिस्तान जेलों में बंद 471 कैदियों की सूची रविवार को पड़ोसी देश ने भारतीय उच्चायुक्त को सौंप दी है। इसमें 418 मछुआरों के अलावा 53 ऐसी कैदी शामिल हैं, जो अवैध तरीके से पाकिस्तानी जल सीमा लांघने के चलते बंदी बना लिए गए थे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच 21 मई 2008 को हुए समझौते के तहत यह सूची जारी की गई है। गौरतलब है कि समझौते के तहत साल में दो बार यानी पहली जनवरी और पहली जुलाई को दोनों ही देशों को बंदी बनाए गए नागरिकों की सूची एक-दूसरे से साझा करनी होती है। बयान में उम्मीद जताई गई है कि भारत भी जल्द ही पाकिस्तानी उच्चायोग को भारतीय जेलों में बंद कैदियों की सूची सौंप देगा।

पकिस्तान जेलों में बंद 471 कैदियों की सूची रविवार को पड़ोसी देश ने भारतीय उच्चायुक्त को सौंप दी है। इसमें 418 मछुआरों के अलावा 53 ऐसी कैदी शामिल हैं, जो अवैध तरीके से पाकिस्तानी जल सीमा लांघने के चलते बंदी …

Read More »

ब्रिटिश मीडिया ने फैलाई रक्षा मंत्री सीतारमण के बारे में झूठी अफवाह

ब्रिटिश मीडिया की एक खबर के अनुसार ब्रिटेन के रक्षामंत्री गेविन विलियमसन ने भारत की उनकी समकक्ष निर्मला सीतारमण के साथ साथ बैठक करने से इनकार कर दिया है. इससे निर्मला ने अफवाह और बकवास बताया है. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक सीतारमण लंदन में ‘ब्रिटेन-भारत सप्ताह’ बैठक में शामिल होने वाली थीं.‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार विलियमसन ने सीतारमण से 20 से 22 जून के बीच सुरक्षा सहयोग और रक्षा खरीद को लेकर द्विपक्षीय वार्ता पर मिलने से इनकार कर दिया.कार्यक्रम में दो दिवसीय सम्मेलन और ब्रिटेन-भारत पुरस्कार में सीतारमन शामिल होने वाली थीं. सीतारमण ने ट्विटर पर इसे ‘निराधार खबर’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘संडे टाइम्स (ब्रिटेन) से निराश हूं. बिल्कुल निराधार खबर. ब्रिटेन और भारत के बीच मजबूत संबंध हैं. बैठक के लिए परस्पर सहमति से तारीख पर चर्चा चल रही है और मैं बैठक चाहती हूं.’ समाचार पत्र ने ब्रिटिश सरकार के एक सूत्र के हवाले से कहा कि लोग इसे लेकर बहुत नाराज हैं. सूत्र ने कहा कि भारत का रक्षा बजट विश्व के तेजी से बढ़ते रक्षा बजटों में से एक है जिसमें वर्ष में 50 अरब डालर के करीब खर्च होता है. ऐसा लगता है कि यह विलियमसन का एक और बिना सोचा समझा निर्णय है. खबर में कहा गया है कि विलियमसन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी भारतीय समकक्ष सीतारमण को नजरंदाज करके विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देश को नाराज कर दिया है. लंदन और बकिंघमशायर में 18 से 22 जून के बीच आयोजित ब्रिटेन-भारत सप्ताह के संस्थापक मनोज लाडवा ने कहा कि अगर विलियमसन ने कुछ वक्त निकाला होता तो वास्तव में अच्छा रहता, लेकिन हमें यह नहीं कहना चाहिए कि बैठक के लिए भारतीय काफी बेकरार थे.

ब्रिटिश मीडिया की एक खबर के अनुसार ब्रिटेन के रक्षामंत्री गेविन विलियमसन ने भारत की उनकी समकक्ष निर्मला सीतारमण के साथ  साथ बैठक करने से इनकार कर दिया है. इससे निर्मला ने अफवाह और बकवास बताया है. ब्रिटिश मीडिया के …

Read More »

फिर दहला अफगानिस्तान, 19 मौते और दर्जनों घायल

लगातार जारी हमलों का सिलसिला अफगानिस्तान में थमा नहीं है और आज एक और आत्मघाती हमले में 19 लोगों ने अपनी जान गवाई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए है जिनमे ज्यादातर हिंदू गर्म के मानने वाले है. 10 सिख समुदाय से भी है. इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने निंदा करते हुए कहा कि उनकी सरकार पीड़ित परिवारों की मदद करेगी. यह विस्फोट यहां के एक बाजार में हुआ, जहां अफगानी हिंदू स्टॉल लगाते हैं. गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्लाह खोगयानी ने एएफपी को बताया कि यह हमला प्रांत के गवर्नर के परिसर से कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बाजार में हुआ है, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी बैठक कर रहे थे. उन्होंने बताया कि 19 मृतकों में से 12 सिख और हिंदू हैं. 20 अन्य लोग घायल भी हो गए. प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नजीबुल्लाह कामवाल ने 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने पुष्टि की कि एक आत्मघाती हमलावर ने हमले को अंजाम दिया. इस अशांत प्रांत में हाल के दिनों में कई घातक हमले हुए हैं. गनी के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति अभी भी नंगरहार में ही हैं, लेकिन उनके लिए खतरे जैसी कोई बात नहीं है. गनी इस अशांत प्रांत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत आज सुबह एक अस्पताल का उद्घाटन करने जलालाबाद पहुंचे थे. अभी एक दिन पहले गनी ने सरकार द्वारा लागू संघर्ष विराम की समाप्ति के बाद अफगान सुरक्षा बलों को तालिबान के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्देश दिया है जो साल की शुरुआत से ही राजधानी काबुल सहित सभी देश के कई इलाको में लगातार हमले कर रहे है.

लगातार जारी हमलों का सिलसिला अफगानिस्तान में थमा नहीं है और आज एक और आत्मघाती हमले में 19 लोगों ने अपनी जान गवाई है और 20 से अधिक लोग घायल हो गए है जिनमे ज्यादातर हिंदू गर्म के मानने वाले …

Read More »

उमा भारती का बाबा रामदेव को लिखा पत्र आप भी पढ़े

योग गुरु बाबा रामदेव का गंगा की सफाई पर असंतोष जताते हुए नितिन गडकरी की तारीफ करना केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को नहीं सुहाया है. बाबा रामदेव ने दो मंत्रियों के कामों की तुलना करते हुए कहा था कि आज भी गंगा दूषित ही है. बाबा रामदेव ने कहा कि गंगा पर काम तो हुआ है, लेकिन उतना नहीं जितना होना चाहिए. उमा भारती ने बाबा रामदेव के इस बयान का जवाब एक पत्र लिख कर दिया है. उमा ने लिखा कि इस योजना में शुरू से ही नितिन जी भागीदारी रहे हैं. अब वे मेरी भी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. गंगा पर पहले जो हुआ उसमें उनकी भूमिका थी, अब जो हो रहा उसमें मेरी भूमिका है. इसमें तुलना नहीं हो सकती. पहले प्लानिंग की स्टेज थी और अब क्रियान्वयन की स्टेज है. 2019 तक गंगा के संबंध में प्रधानमंत्री जी संकल्प पूरा कर देंगे. गौरतलब है कि योगगुरु रामदेव ने गंगा स्वच्छता कार्यक्रम के संदर्भ में ये बात लंदन में एक टीवी चैनल से बातचीत में कह दी थी.बाबा ने कहा था कि उमा जी की फाइल आफिस में अटक जाती है जबकि गडकरी जी की फाइल नहीं अटकती. उन्होंने कहा था कि देश में सबसे ज्यादा किसी मंत्री का काम दिखता है तो वह नितिन गडकरी का है. पत्र में उमा भारती ने ये भी बताया कि इन विषयों की अंदरूनी जानकारी प्रधानमंत्री, नितिन गडकरी और मेरे अलावा किसी को नहीं हो सकती. लिहाजा इस बारे में बाहर निकली जानकारी भ्रामक हो सकती है. उमा भारती ने कहा कि गंगा पर किए गए कार्य से मुझे संतोष है. नितिन गडकरी भी इसकी प्रशंसा करते हैं. उमा ने कहा कि मुझे आपके द्वारा गंगा की विवेचना करते समय दो मंत्रियों की तुलना करना अजीब लगा. मैं स्वयं भी नितिन गडकरी जी की प्रशंसक हूं. साथ ही उनकी संगत में काम करके में गर्व महसूस करती हूं. उमा भारती ने कहा कि पूरी दुनिया के सामने लंदन से एक टीवी चैनल पर मेरे बारे में चर्चा करते समय शायद यह आपको ध्यान नहीं रहा कि आप मुझे निजी तौर पर आहत और मेरे आत्मसम्मान पर आघात कर रहे हैं. पत्र में आगे उन्होंने कहा कि आठ साल की उम्र से अभी तक इन 50 सालों में घोर परिश्रम, विचारनिष्ठा और राष्ट्रवाद मेरी शक्ति है. यही मेरी विश्ववसनीयता के आधार रहे. इसी से देश की राजनीति में, भाजपा और संगठन में मुझे उचित स्थान मिले. चालाकी, चापलूसी और साजिश मुझे आती नहीं. इसके बिना ही मेरा काम चल गया और आगे भी चल जाएगा. उमा ने बाबा रामदेव को अपना मार्गदर्शक बताते हुए उन्हें याद दिलाया कि आपके मुंह से निकला कोई भी जुमला मुझे हानि पहुंचा सकता है. पत्र के अंत में उन्होंने ये भी कहा कि मेरा जीवन तो गंगा से जुड़ चुका है. अपनी जान पर खेलकर भी गंगा का कार्य करके रहूंगी और रिवर लिंकिंग योजना को भी लागू करवाकर रहूंगी. उमा भारती की नाराजगी के कुछ ही घंटे के भीतर बाबा रामदेव ने साफ कर दिया कि उन्हें आहत करने का कोई इरादा नहीं था. बाबा ने ट्वीट कर कहा कि उमा भारती के साथ मेरा आध्यात्मिक भाई-बहन का संबंध है. उनके सम्मान को आहत करने की मेरी कोई मंशा नहीं थी. मेरा मकसद गंगा की कार्ययोजना पर उन्हें आ रही प्रारम्भिक व प्रशासनिक कठिनाइयों की ओर इशारा करना भर था. उनकी गंगा-निष्ठा, धर्म-निष्ठा और राष्ट्र-निष्ठा प्रशंसनीय है.

योग गुरु बाबा रामदेव का गंगा की सफाई पर असंतोष जताते हुए नितिन गडकरी की तारीफ करना केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को नहीं सुहाया है. बाबा रामदेव ने दो मंत्रियों के कामों की तुलना करते हुए कहा था …

Read More »

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सुषमा स्वराज ने उठाया ये कदम और फिर….

उत्तर प्रदेश पासपोर्ट ऑफिसर और हिन्दु-मुस्लिम कपल विवाद के बाद सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निंदा की गई और वो भी बेहद बेहूदा भाषा मे. जिस पर अब सुषमा ने टि्वटर पर एक पोल के जरिये पूछा है कि सोशल मीडिया पर ये 'ट्रोलिंग' कहा तक जायज है जिसमे 57 प्रतिशत लोगों ने इसे गलत बताया. विदेश मंत्री के पति स्वराज कौशल ने एक ट्रोलर को दिए भावुक जवाब में कहा कि ट्विटर यूजर्स के कड़े शब्दों से उनके परिवार को 'असहनीय दर्द' मिला है. 24 घंटे तक चले इस पोल में 1,24,305 लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें 57 प्रतिशत लोगों ने सुषमा का समर्थन किया तो 43 प्रतिशत लोगों ने ट्रोल्स का समर्थन किया. पोल के बाद सुषमा ने हिन्दी कवि नीरज की कुछ पंक्तियों को ट्वीट किया. उन्होंने साथ ही कहा, "लोकतंत्र में मतभिन्नता स्वाभाविक है. आलोचना अवश्य करो. लेकिन अभद्र भाषा में नहीं. सभ्य भाषा में की गई आलोचना ज्यादा असरदार होती है." दिनों से ट्विटर पर ट्रोल सुषमा के लिए ये असहनीय तब हुआ जब उनके पति ने एक टि्वटर यूजर के एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया, जिसमें उनसे कहा गया है कि वह 'उनकी (सुषमा) पिटाई करें और उन्हें मुस्लिम तुष्टीकरण न करने की बात सिखाएं.' उन्होंने ट्वीट किया, "मित्रों मैंने कुछ ट्वीट लाइक किए हैं. यह पिछले कुछ दिन से हो रहा है. क्या आप ऐसे ट्वीट को स्वीकृति देते हैं?" सुषमा के पति कौशल ने ट्वीट किया, "आपके शब्दों ने हमें असहनीय दुख दिया है. आपको एक बात बता रहा हूं कि मेरी मां का 1993 में कैंसर से निधन हो गया. सुषमा एक सांसद और पूर्व शिक्षा मंत्री थीं. वह एक साल तक अस्पताल में रहीं. उन्होंने मेडिकल अटेंडेंट लेने से मना कर दिया और मेरी मरती मां की खुद देखभाल की." सुषमा को ट्वीट के जरिए निशाना बनाने वाले व्यक्ति को जवाब देते हुए जाने माने वकील ने कहा, "परिवार के प्रति उनका (सुषमा) इस तरह का समर्पण है. मेरे पिता की इच्छा के अनुरूप उन्होंने (सुषमा) मेरे पिता की चिता को मुखाग्नि दी. कृपया उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल न करें. हम कानून और राजनीति में पहली पीढ़ी हैं. हम उनके जीवन से ज्यादा किसी और चीज के लिए प्रार्थना नहीं करते. कृपया अपनी पत्नी को मेरी ओर से सम्मान दें."

उत्तर प्रदेश पासपोर्ट ऑफिसर और हिन्दु-मुस्लिम कपल विवाद के बाद सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निंदा की गई और वो भी बेहद बेहूदा भाषा मे. जिस पर अब सुषमा ने  टि्वटर पर एक पोल के जरिये पूछा …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com