शाहरुख खान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पहली बार किए गए सम्मानित

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को 23 सितंबर को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को पहली बार उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए शाहरुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार पाकर शाहरुख बेहद भावुक और उत्साहित नजर आए। मंच पर उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। सम्मान पाकर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया। पुरस्कार वितरण के दौरान शाहरुख की कुछ खास तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हर जगह उनके इस सम्मान की चर्चा हो रही है।

करियर की सबसे बड़ी हिट ‘जवान’

गौरतलब है कि शाहरुख खान को यह पुरस्कार उनकी फिल्म जवान के लिए मिला है, जो न सिर्फ उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com