देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.58 अरब डॉलर घटकर 726 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली । विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 8.58 अरब डॉलर घटकर 726.03 अरब डॉलर रह गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के मुताबिक इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 12.95 अरब डॉलर घटकर 734.61 अरब डॉलर रहा था। आंकड़ों के अनुसार नौ अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 7.14 अरब डॉलर घटकर 597.61 अरब डॉलर रह गईं।

आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 1.32 अरब डॉलर घटकर 105.09 अरब डॉलर रहा। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.55 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा भी एक करोड़ डॉलर घटकर 4.78 अरब डॉलर रह गया।

चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर 785.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। प्रवासी भारतीयों की जमा पर विशेष रियायती अदला-बदली योजना के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आने से देश के विदेशी में इजाफा हुआ था। इस योजना के जरिये बैंकों ने करीब 133 अरब डॉलर की रिकॉर्ड राशि जुटाई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com