नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के राजदूतों के परिचय-पत्र स्वीकार किए।
फिनलैंड के राजदूत मिक्को किविकोस्की ने सबसे पहले राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद वियतनाम के राजदूत त्रिन्ह मिन्ह मनह, मैक्सिको के राजदूत पेड्रो ब्लांको पेरेज और एस्टोनिया की राजदूत क्रिस्टी कारेलसोहन ने अपने परिचय-पत्र सौंपे।
यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पाको और बेल्जियम की राजदूत सोफी कार्लशॉसेन ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal