देवरिया : उत्तर प्रदेश में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के परिसर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शनिवार को 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हाथ मिलाकर किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 14 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे— 62 किग्रा भार वर्ग में दीप मुरादाबाद मंडल प्रथम, आयुषी कानपुर मंडल द्वितीय, सुरभि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर,तृतीय और सौम्या अयोध्या मंडल चतुर्थ रहीं। 58 किग्रा में आर्या वाराणसी मंडल प्रथम, श्रद्धा सिंह कस्तूरबा विद्यालय द्वितीय और अर्चना स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तृतीय रहीं।
54 किग्रा में अंकित चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, सिमरन मुरादाबाद मंडल द्वितीय, अनुप्रिया आजमगढ़ मंडल तृतीय और साधना मेरठ मंडल चतुर्थ रहीं।
50 किग्रा में शिवानी यादव वाराणसी मंडल प्रथम, दिया आगरा मंडल द्वितीय, अंकित यादव स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तृतीय और तपस्या मेरठ मंडल चतुर्थ रहीं।
42 किग्रा में खुशी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, साक्षी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) द्वितीय, राधिका अयोध्या मंडल तृतीय और दिव्या कानपुर मंडल चतुर्थ रहीं। 39 किग्रा में एंजल पाल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, तृप्ति यादव वाराणसी मंडल द्वितीय, जबकि सायबां लखनऊ मंडल व संगीता कस्तूरबा विद्यालय ने क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
36 किग्रा में पूर्वी आगरा प्रथम, सयानी मुरादाबाद मंडल द्वितीय, अंजलि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तृतीय और वंदना वाराणसी मंडल चतुर्थ रहीं। वहीं 33 किग्रा में कृष्णा मुरादाबाद मंडल प्रथम, राखी स्पोर्ट्स स्कूल गोरखपुर द्वितीय, दिव्या सहारनपुर मंडल तृतीय और अनन्या लखनऊ मंडल चतुर्थ रहीं।
विजेता पहलवानों को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार राय ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह, शशि पाल राव, अभय द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पाण्डेय, प्रवक्ता गोविंद सिंह, असीम कुमार चौधरी, दयानंद मिश्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शिवगतुल्लाह, मंजू कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में दर्शक प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal