वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: पूर्व 100 मीटर विश्व चैंपियन फ्रेड केरली प्रतियोगिता से बाहर

यूजीन (संयुक्त राज्य अमेरिका) : पूर्व 100 मीटर विश्व चैंपियन फ्रेड केरली ने इस सप्ताह ओरेगन में होने वाली यूएस ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है, जिससे अब वह सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

2022 में विश्व चैंपियन रह चुके और दो बार के ओलंपिक 100 मीटर पदक विजेता केरली ने सोशल मीडिया पर अपने नाम वापसी की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “100 मीटर दौड़ एक सीधी स्प्रिंट होनी चाहिए। 2025 ने कई बाधाएं पेश की हैं। अब कुछ समय ट्रैक पर वापसी के लिए ले रहा हूं। इस साल कोई चैंपियनशिप नहीं। सभी समर्थकों का धन्यवाद।”

30 वर्षीय केरली ने टोक्यो ओलंपिक में 100 मीटर में रजत पदक और 2024 पेरिस में कांस्य पदक जीता था।

2022 में उन्होंने यूजीन स्थित हेवर्ड फील्ड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था-यही स्टेडियम इस वर्ष की यूएस चैंपियनशिप का भी आयोजन स्थल है, जो विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल्स का कार्य भी करती है।

केरली ने मई में 100 मीटर दौड़ में 9.98 सेकंड का समय निकाला था, जो कि एक प्रभावशाली प्रदर्शन माना गया।

हालांकि, उनका यह सीजन ट्रैक से बाहर की विवादों से प्रभावित रहा है।

मई की शुरुआत में उन्हें मायामी में ग्रैंड स्लैम ट्रैक मीटिंग से पीछे हटना पड़ा था, जब बैटरी (हिंसा) के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जनवरी में, उन्हें मायामी बीच में पुलिस से हुए विवाद के बाद बैटरी ऑन पुलिस ऑफिसर, गिरफ्तारी में विरोध और अशांति फैलाने जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उस दौरान टेसर भी किया गया।

इसी साल जनवरी में ही, फ्रेड केरली पर घरेलू हिंसा और गला घोंटने जैसे गंभीर आरोप भी लगे, जो मई 2024 की एक कथित घटना से जुड़े थे।

इन सभी घटनाओं ने उनके एथलेटिक करियर पर गंभीर प्रभाव डाला है और अब वह वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में हिस्सा नहीं लेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com