भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 सितंबर को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं, नेताओं और युवाओं से बातचीत करेंगे।

 

भाजपा की तरफ से शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को कोलकाता पहुंचने के बाद नितिन नवीन न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनेंगे। इसके बाद वे प्रदेश संगठन की बैठक करेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अलग-अलग विभागों के प्रमुख शामिल होंगे।

 

इस कार्यक्रम के बाद वे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जनता से जुड़े मुद्दों और संसद व विधानसभा में उठाए जाने वाले विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक होगी। शाम को प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 

रात 8 बजे नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के प्रमुख नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।

 

वे 28 सितंबर को पानीहाटी के सोदपुर स्थित लोक संस्कृति भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे सेवा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे।

 

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे नितिन नबीन ‘युवा संवाद सम्मेलन’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। इसमें पश्चिम बंगाल के विकास और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com