एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर

आइची-नागोया : एशियाई खेल 2026 में भारत की ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की टीम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम ने 1727-56एक्स का स्कोर किया।

 

चीन ने 1743-68एक्स के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1735-65एक्स के साथ रजत और चीनी ताइपे ने 1734-48एक्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

 

व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह 580-22एक्स के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं। शीर्ष आठ निशानेबाजों को व्यक्तिगत फाइनल में जगह मिली।

 

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 579-18एक्स का स्कोर किया और 11वें स्थान पर रहीं। वहीं, राही सरनोबत 568-16एक्स के स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com