नई दिल्ली : वामपंथी दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करते हुए नारे भी लगाए।
प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की वरिष्ठ नेता एवं पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात ने यहां मीडिया के सामने मांग की, “मुख्य चुनाव आयुक्त को स्वतः पद छोड़ना चाहिए या उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून में बदलाव कर आयोग की स्वायत्तता बहाल की जानी चाहिए।”
उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष और अन्य कई संगठन कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वाम दलों का यह प्रदर्शन रहा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal