नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के सफाकदल वार्ड के एक वार्ड अधिकारी शेख जमील मोहम्मद को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है।
सीबीआई ने शुक्रवार को बताया कि एजेंसी ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी वार्ड अधिकारी ने शिकायतकर्ता से उसके आवास पर छोटे-मोटे नवीनीकरण कार्य को जारी रखने की अनुमति देने के लिए 10 हजार रुपये की घूस मांगी है। इसके बाद एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को जाल बिछाया और शेख जमील मोहम्मद को 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथों दबोच लिया। एजेंसी ने कहा कि इसके बाद से सीबीआई इस प्रकरण की जांच कर रही है। आरोपी के ठिकानों को भी खंगाला जा रहा है।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal