नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को 87वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा है -‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभाकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal