खेल

FIFA वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना को तीसरी बार खिताब दिला पाएंगे मेसी?

FIFA वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना को तीसरी बार खिताब दिला पाएंगे मेसी?

फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने अपने करियर में सभी ट्रॉफी जीती है, लेकिन वह अब तक अपने देश को फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. रूस में 14 जून …

Read More »

स्कॉटलैंड के 371 रनों के सामने ढ़ेर हुआ इंग्लैंड

स्कॉटलैंड की टीम ने वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में पांच विकेट पर 371 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाकर इंग्लैंड की टीम को शानदार मैच में हरा दिया. बता दें कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर-1 टीम बनी हुई है. इस मैच में मैक्लेआॅड ने 94 गेंद पर नाबाद 140 रन बनाए और स्कॉटलैंड को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया. बता दें कि स्कॉटलैंड को टेस्ट का दर्जा प्राप्त नहीं है. एसोसिएट टीमों की बात करें, तो 350 से ज्यादा का स्कोर करने वाली वह पहली टीम बन गई है. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने कोशिश तो की लेकिन वो 365 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से ओपनर जॉनी बेरस्ट्रो ने 59 गेंद पर 105 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में रिकॉर्ड 371 का स्कोर बनाया. कैलम मैक्लेऑड ने नाबाद 140 रन बनाए, जिससे स्कॉटलैंड ने इस स्तर पर बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जो चार साल पहले क्राइस्टचर्च में कनाडा के खिलाफ 9 विकेट पर 341 रन का स्कोर बनाया गया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड ने तैयारियों के लिए ये मैच खेला लेकिन सही मायने में स्कॉटलैंड ने उनके मनसूबे नाकाम कर दिए.

स्कॉटलैंड की टीम ने वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में पांच विकेट पर 371 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाकर इंग्लैंड की टीम को शानदार मैच में हरा दिया. बता दें कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर-1 टीम बनी हुई है. इस …

Read More »

विराट को गाली देने वाले इस आईपीएल सुपरस्टार ने रचाई सगाई

पिछले एक बरस के अंदर कई भारतीय क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंधे है. वहीँ हाल ही में कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शादी की तो वहीं संदीप शर्मा ने भी पिछले दिनों सगाई रचा ली. हालांकि अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले धाकड़ ऑल राउंड खिलाड़ी नितीश राणा ने भी सगाई रचा ली है. राणा ने आईपीएल-11 के दौरान कोलकाता के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया और बल्ले व गेंद दोनों से कमाल दिखाया. उन्होंने कई मैचों में अपनी ऑफ स्पिन से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को छकाने का काम भी किया. नितीश राणा ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह से सगाई रचा ली. इस खबर की पुष्टि राणा के दिल्ली टीम के साथी ध्रूव शोरे ने की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नितीश राणा और उनकी गर्लफ्रेंड की सगाई की फोटो अपलोड की. इन पिक्चर्स को लेकर कहा जा रहा है कि शोरे इस कार्यक्रम में शामिल थे और उन्होंने इसके लिए अपनी टीम के साथी को शुभकामनाएं भी दी है. बता दें कि दिल्ली में रहने वाले साची पेशे से आर्किटेक्ट है. राणा और साची ने सोशल मीडिया पर एक दुसरे के साथ में कई सारे पिक्चर्स शेयर किए है. हालांकि इन दोनों की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही एक और भारतीय क्रिकेटर शादी के बंधन में बंधता नजर आएगा. बता दें कि नितीश राणा ने आईपीएल के एक मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आउट करने के दौरान अपशब्द बोल दिए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके काफी चर्चे भी हुए थे.

पिछले एक बरस के अंदर कई भारतीय क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंधे है. वहीँ हाल ही में कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शादी की तो वहीं संदीप शर्मा ने भी पिछले दिनों सगाई रचा ली. हालांकि अब इस …

Read More »

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी को बराबरी पर पहुंचे सुनील छेत्री

लियोनल मेसी

मुंबई के फुटबॉल एरीना में खेले गए इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में भारत ने केन्या को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत में कप्तान सुनील छेत्री ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल करके …

Read More »

क्रिकेट जगत ने देखा बड़ा कारनामा, 4 दिन में हुए ये 4 बड़े उलटफेर

इतना ही नहीं एक दिन बाद ही न्यूजीलैंड की महिला टीम ने एक बार फिर आयरलैंड के खिलाफ 418 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. महिला क्रिकेट में यह सिर्फ चौथा मौका था जब वनडे इंटरनेशनल मैच में 400 से ज्यादा रन बने हैं. 3. एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को दी मात बांग्लादेश की महिलाओं ने रविवार को छह बार के चैंपियन भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार टी-20 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. महिला एशिया कप के इतिहास पहली बार भारत के अलावा किसी अन्य देश ने यह खिताब पर कब्जा किया. 2004 से 2008 तक इस टूर्नामेंट के मुकाबले में 50 ओवर फॉर्मेट के हुआ करते थे, लेकिन 2012 से इसे 20 ओवर का कर दिया गया था. 4. स्कॉटलैंड ने वनडे की नंबर 1 टीम इंग्लैंड को दी मात रविवार को ही स्कॉटलैंड ने आईसीसी रैंकिंग में वनडे की नंबर 1 टीम इंग्लैंड को 6 रन से शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया. स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में पांच विकेट पर 371 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. स्कॉटलैंड को टेस्ट का दर्जा प्राप्त नहीं है. एसोसिएट टीमों की बात करें, तो 350 से ज्यादा का स्कोर करने वाली वह पहली टीम बन गई. स्कॉटलैंड ने एसोसिएट टीम केन्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 1997 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 347/3 का स्कोर खड़ा किया था. स्कॉटलैंड के बड़े स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की टीम 365 रनों पर सिमट गई.

पिछले 4 दिनों में क्रिकेट की दुनिया में ऐसे बड़े उलटफेर देखने को मिले जिसने यह साबित कर दिया कि कागजों पर कमजोर मानी जाने वाली टीम भी मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मजबूत से मजबूत टीम …

Read More »

IND VS AFG : इस बड़ी वजह के कारण रद्द हो सकता है ऐतिहासिक टेस्ट मैच

आगामी 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला ऐतिहासिक टेस्ट मैच बारिश के चलते रद्द हो सकता है. बता दे कि भारत से अधिक यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण हैं. अफगानिस्तान ने अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला हैं. यहां उसके क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच हैं. जिस पर फिलहाल बारिश के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं. कल अफगानिस्तान टीम ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी पहुंच कर अभ्यास किया. लेकिन बारिश के चलते ही टीम को समय से पहले वापस लौटना पड़ा. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर भी बारिश बाधा बन सकती हैं. इस टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान टीम पिछले माह ही भारत पहुंच चुकी थी. जहां उसने हाल ही में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी. अफगानिस्तान ने इस टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को चारों खाने चित कर सीरीज 3-0 से जीती थी. मौसम विभाग ने इस टेस्ट मैच में 1 या 2 दिन बारिश की भविष्यवाणी की हैं. यह टेस्ट मैच 14 जून से बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम बारिश से निपटने में सक्षम हैं. आधुनिक तकनीक से बारिश रूकने के बाद मैच जल्द ही शुरु किया जा सकता हैं.

आगामी 14 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला ऐतिहासिक टेस्ट मैच बारिश के चलते रद्द हो सकता है. बता दे कि भारत से अधिक यह टेस्ट मैच अफगानिस्तान के लिए महत्वपूर्ण हैं. अफगानिस्तान ने अब तक …

Read More »

सुनील छेत्री ने की मेसी की बराबरी

आल टाइम सबसे ज्यादा गोल करने वालों में ये दोनों खिलाड़ी अब 21वें पायदान पर है. 33 साल के छेत्री अब तक खेले गए 102 मैच में 64 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके है. फाइनल के आठवें और फिर 29वें मिनट में उन्होंने शानदार दो गोल दागे. बात करे प्रति मैच गोल की तो इसमें भी छेत्री मेसी और रोनाल्डो से बेहतर है. वें सभी सक्रिय फुटबॉलरों में सबसे ऊपर है. छेत्री की औसत 0.62 गोल प्रति मैच, मेसी का एवरेज 0.52 वही रोनाल्डो इस मामले में औसत प्रति मैच 0.54 गोल पर मौजूद है.

भारत के उभरते हुए फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में केन्या के खिलाफ दो गोल दाग कर अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी के 64 गोल की बराबरी कर …

Read More »

FIFA वर्ल्ड कप: 40 साल बाद पहली जीत के लिए उतरेगी ट्यूनीशियाई टीम

ट्यूनीशियाई फुटबॉल टीम रूस में होने जा रहे फीफा विश्व कप में 40 साल बाद अपना पहला मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वर्ल्ड कप के मुकाबले 14 जून से शुरू हो जाएंगे. फीफा रैंकिंग में 21वें नंबर पर काबिज ट्यूनीशिया ने 1978 में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था, जहां टीम ने एक मैच जीता था. इसके बाद 1998, 2002 और 2006 में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन कभी भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई. ट्यूनीशिया 1978 के बाद से अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई है. अर्जेंटीना में हुए इस विश्व कप में ट्यूनीशिया ने मेक्सिको को 3-1 से हराया था. FIFA वर्ल्ड कप: स्टार रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम पहुंची रूस कोच नाबील मालौल के मार्गदर्शन में 12 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली ट्यूनीशिया क्वालिफिकेशन दौर में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही थी. टीम ने कोंगो के खिलाफ 2-2 का ड्रॉ खेलकर रूस का टिकट कटाया है. पूर्व मिडफील्डर मालौल ने रणनीति के प्रति सचेत रहने को लेकर टीम निर्माण में काफी मदद की है. इससे उसके प्रशंसकों के अंदर नया आत्मविश्वास आया है और उन्हें उम्मीद है कि वे 40 साल बाद कम से कम एक मैच तो जीत ही सकते हैं. ट्यूनीशिया की सबसे बड़ी कमजोरी टीम में सुपरस्टार का न होना है, जो टीम की जीत का नेतृत्व कर सके. टीम में स्थानीय खिलाड़ियों की भरमार हैं. बहरा बिल्ला एचिलेस करेगा भविष्यवाणी, कौन बनेगा चैंपियन मिडफील्डर यूसीफ मसाकनी और ट्यूनीशिया लीग के सर्वोच्च स्कोरर ताहा यासिन खेनिसी के न होने से टीम को झटका लगा है. डिफेंडर सियाम बेन यूसीफ से टीम को काफी उम्मीदें होंगी. ट्यूनीशिया को बेल्जियम, पनामा और इंग्लैंड के साथ ग्रुप जी में रखा गया है. टूर्नामेंट में टीम को अपना पहला मुकाबला 18 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. वहाबी खजरी की कप्तानी वाली ट्यूनीशिया में 23 में से 22 खिलाड़ी मुस्लिम हैं.

ट्यूनीशियाई फुटबॉल टीम रूस में होने जा रहे फीफा विश्व कप में 40 साल बाद अपना पहला मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वर्ल्ड कप के मुकाबले 14 जून से शुरू हो जाएंगे. फीफा रैंकिंग में 21वें नंबर …

Read More »

…जब खुद इंजमाम उल हक ने कहा था- मेरा बेटा है सचिन का बड़ा फैन

क्रिकेट की दुनिया में सचिन-वीरू की सलामी जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग जोड़ियों में शुमार होता है. हाल ही में जारी 'व्हाट द डक शो-3' में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने अपने जमाने के कई मजेदार अनुभव शेयर किए हैं. मास्टर ब्लास्टर सचिन ने इस शो के दौरान पाकिस्तानी दिग्गज इंजमाम उल हक का भी जिक्र किया है. उन्होंने इंजमाम की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारतीय खिलाड़ियों से काफी इज्जत और प्यार के साथ बातें करते थे. सचिन ने इस दौरान एक दिलचस्प वाकया सुनाया. उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब हम पाकिस्तान के दौरे पर थे, तो लाहौर में पाकिस्तान की टीम के बाद हमारा नेट प्रैक्टिस शुरू होने वाला था. इस बीच इंजमाम मेरे पास अपने बेटे के लेकर आए. इंजमाने ने कहा कि ये लड़का भले ही मेरा हो, लेकिन क्रिकेट में यह अपका फैन है.' सचिन ने कहा, 'इंजमाम की बात सुनकर काफी अच्छा लगा, इसके बाद मैंने अपना थोड़ा वक्त इंजमाम के बेटे के साथ बिताया.' शो के दौरान सहवाग-सचिन, साथ हैं- विक्रम साठये सहवाग ने भी इंजमाम को लेकर एक वाकया शेयर किया. उस सीरीज में सहवाग ने पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया की गेंदों पर खूब रन बटोरे थे. सहवाग ने बताया कि उन्होंने इंजमाम को कहा कि मिड ऑन को अंदर बुला लो- मुझे छक्का मारना है. इंजमाम न सहवाग की बात को गंभीरता से नहीं लिया और फील्डर को अंदर बुला लिया. फिर क्या था सहवाग ने ओवर की अगली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. इंजमाम के इस फैसले से दानिश बेहद खफा हुए थे. 2011 विश्व कप में भारत की जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम रोल था. इस मैच में धोनी ने युवराज सिंह के स्थान पर खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. सहवाग इस घटना के गवाह थे. सहवाग उस समय ड्रेसिंग रूम में ही मौजूद थे. सहवाग ने बताया कि यह मास्टरस्ट्रोक किसी और ने नहीं, बल्कि सचिन का था. धोनी ने इस मैच में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई थी. सचिन ने सहवाग को लेकर कहा कि वह हर समय ड्रेसिंग रूम में कुछ न कुछ बोलते ही रहते थे. सहवाग को चुप कराने के लिए सचिन केले लेकर आते थे. सचिन ने कहा कि वह केले देकर थोड़ी देर के लिए ही सही उनका मुंह बंद कराने में सफल होते थे.

क्रिकेट की दुनिया में सचिन-वीरू की सलामी जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग जोड़ियों में शुमार होता है. हाल ही में जारी ‘व्हाट द डक शो-3’ में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने अपने जमाने के कई मजेदार अनुभव शेयर किए हैं. …

Read More »

आशीष नेहरा ने उमेश यादव को ऐसा क्या कह दिया जो…

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव को ‘सिंगल स्टम्प ’ पर गेंदबाजी पर फोकस करने की सलाह दी है जिसे उमेश ने मान लिया है और वे इसका अभ्यास भी कर रहे है रहे हैं. इस बारे में उमेश यादव ने कहा ,‘हम सभी को पता है कि आशीष नेहरा को तेज गेंदबाजी की कितनी जानकारी है. इस साल आईपीएल के दौरान मैने उनके साथ काफी समय बिताया. उन्होंने मुझे तकनीक को लेकर कई सलाह दी. आईपीएल के दौरान भी मैने उन पर अमल किया.’ उन्होंने कहा ,‘आशीष पाजी ने मुझे कहा कि सटीक गेंदबाजी के लिये सिंगल स्टम्प पर गेंदबाजी का अभ्यास करो. मैंने एसजी टेस्ट और डयूक्स दोनों से ऐसा किया.’ उन्होंने कहा ,‘चूंकि आउटस्विंगर मेरी स्टाक गेंद है तो मैं इसे आफ स्टम्प के पास डालने की कोशिश करता हूं. नेहरा ने मुझे कहा कि हर तरह की पिच पर नयी गेंद से समान लैंग्थ रखना जरूरी है . बहुत कुछ करने की कोशिश में गड़बड़ हो जाती है.’ उन्होंने कहा ,‘मैंने एक चीज महसूस की है. यदि आप बहुत इनस्विंगर नहीं भी डालते हैं लेकिन उस पर काम करते हैं तो बहुत अच्छा है. मैं इससे बल्लेबाजों को और परेशान कर सकता हूं.’

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव को ‘सिंगल स्टम्प ’ पर गेंदबाजी पर फोकस करने की सलाह दी है जिसे उमेश ने मान लिया है और …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com