सैफ अली खान की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कर्तव्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। ‘सेक्रेड गेम्स’ के करीब सात साल बाद सैफ एक बार फिर पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे।
ट्रेलर की शुरुआत सैफ के किरदार पवन मलिक के दमदार संवाद से होती है, जो फिल्म के गंभीर और रहस्यमयी माहौल की झलक देता है। कहानी अपराध और भ्रष्टाचार से भरी ऐसी दुनिया को दिखाती है, जहां सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली होती नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।
फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘कर्तव्य’ 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और दर्शकों को एक इंटेंस क्राइम थ्रिलर अनुभव देने का वादा करती है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal