‘वेलकम टू द जंगल’ की पहले दिन की कमाई आई सामने

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, पेड प्रीव्यू से मिली 3.75 करोड़ रुपये की कमाई को जोड़ने पर इसका कुल शुरुआती कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने अक्षय कुमार की पिछली रिलीज ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, यह ‘हाउसफुल 5’ की 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी।

 

निर्देशक अहमद खान की इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं। उनके साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

 

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन मनोरंजन और कॉमेडी के चलते इसे शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की पुरानी और लोकप्रिय तिकड़ी मानी जा रही है, जिसने दर्शकों को ‘हेरा फेरी’ की याद दिला दी। इन कलाकारों की शानदार कॉमिक टाइमिंग और आपसी केमिस्ट्री ने फिल्म को मनोरंजक बना दिया है। अब सभी की नजरें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस तय करती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com