‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने खेला बड़ा गेम

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स ने देशभर के सिनेमाघर संचालकों के लिए शो टाइमिंग, टिकट दरों और स्क्रीन को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य फिल्म को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करना और दर्शकों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज फिल्म्स ने प्रदर्शकों को भेजे ईमेल में स्पष्ट किया है कि ‘अल्फा’ का पहला शो सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं रखा जाएगा। साथ ही, फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 जुलाई से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माताओं ने यह भी कहा है कि टिकटों की कीमतें हाल ही में रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ के वीकेंड टिकट रेट के बराबर रखी जाएं, ताकि दर्शकों को समान मूल्य पर फिल्म देखने का अवसर मिल सके।

 

स्क्रीन को लेकर भी यशराज फिल्म्स ने प्रदर्शकों से विशेष अनुरोध किया है। दो स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में कम से कम 4 शो, तीन स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 6 शो, चार स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 8 शो, जबकि 10 या उससे अधिक स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 10 शो रखने को कहा गया है। वहीं, सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शो की संख्या स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर तय की जाएगी। शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com