‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ बरकरार

अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खास बात यह रही कि यह कमाई चौथे दिन के 8.50 करोड़ रुपये से अधिक रही। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर फिल्म 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म को पांचवें दिन रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक मिले, जहां 44.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। वहीं शाम के शो में 31.54 प्रतिशत, दोपहर के शो में 27 प्रतिशत और सुबह के शो में 13.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। लगातार बढ़ती दर्शक संख्या से साफ है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और वर्ड ऑफ माउथ का भी इसे फायदा मिल रहा है।

 

निर्देशक अहमद खान की इस फिल्म ने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ समेत कई हालिया रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘भूत बंगला’ ने पहले पांच दिनों में करीब 72 करोड़ रुपये, ‘राजा शिवाजी’ ने 44.40 करोड़ रुपये, ‘कॉकटेल 2’ ने 61 करोड़ रुपये और ‘पति पत्नी और वो 2’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com