कहा, क्या सच बोलकर नहीं कर सकते सियासत!
बंद करें जनता को गुमराह करने का सिलसिला
उन्होंने कहा कि भारत में सिटीजनशिप एक्ट पहले से है। जो भी भारत में 12 वर्ष रहता है उसे पहले भी नागरिकता दी जाती रही है। पिछले 6 वर्षों में 3000 लोगों को नागरिकता दी गई। इसमें तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री व सरकार जाति, धर्म या मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती। भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई के बाद जो नागरिक भारत आए थे उन्हें भी नागरिकता दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इसकी वकालत की थी। अब अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सच्चा हिंदुस्तानी जात धर्म व मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा यह अधिनियम हमने तैयार कराया था। यह किसी के खिलाफ कोई भेदभाव पैदा करने वाला नहीं है। किसी पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal