गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा

अभिनेता गोविंदा के साथ रिश्तों में आई खटास की खबरों के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता ने भावुक होते हुए कहा कि गोविंदा उनके बचपन का प्यार हैं, लेकिन मौजूदा हालात को सुधारने के लिए कुछ बदलाव जरूरी हैं।

 

सुनीता ने कहा, “आप कभी नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा। अगर वह सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे वो सब नहीं सुनना है जो आजकल खबरों में चल रहा है।”

 

उन्होंने अपनी सेहत का जिक्र करते हुए बताया कि इस उम्र में विवाद और तनाव झेलना आसान नहीं है। सुनीता ने कहा कि वह मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और ऐसे समय में हर महिला को पति और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हमें प्यार चाहिए, तनाव नहीं।

 

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते में पिछले कई महीनों से तनाव की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं। सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर धोखा देने के आरोप लगाए थे।

 

सुनीता और गोविंदा की शादी को 37 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1987 में विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। लंबे साथ के बावजूद मौजूदा हालात ने उनके रिश्ते को नाजुक मोड़ पर ला खड़ा किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com