यश की ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर जारी, कल आएगा टीजर

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जहां दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है और इसकी रिलीज 19 मार्च को तय है। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

 

पोस्टर में यश एक बर्फीले तूफान के बीच खड़े नजर आते हैं और बोतल से कुछ पीते दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने की बर्फ पर खून दिखाई दे रहा है, जो फिल्म के डार्क और इंटेंस माहौल की झलक देता है।

 

पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने टीजर के रिलीज की तारीख का भी ऐलान किया है। ‘टॉक्सिक’ का टीजर कल यानी 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे जारी किया जाएगा।

 

‘केजीएफ 2’ की सफलता के बाद यश इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक डार्क गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें एक्शन और इमोशन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com