इम्तियाज अली की फिल्म में सारा अर्जुन की एंट्री

निर्देशक इम्तियाज अली और निर्माता एकता कपूर की आगामी फिल्म ‘हीर रांझा’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 14 फरवरी को फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही दर्शक इसके कलाकारों और कहानी से जुड़ी हर नई जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर अहम अपडेट सामने आया है।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की नायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन इस भूमिका के लिए प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम एक नए और फ्रेश चेहरे की तलाश में है और सारा ने अपने हालिया प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि वह उभरती हुई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं और ‘हीर’ के किरदार के लिए मजबूत विकल्प हो सकती हैं।

 

वहीं, ‘रांझा’ की भूमिका के लिए अभिनेता रोहित सराफ का नाम सामने आया है। हालांकि, उनकी अंतिम पुष्टि दोनों मुख्य कलाकारों के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर निर्भर करेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 की गर्मियों में शुरू होने की संभावना है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित सराफ हाल ही में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आए थे, जबकि सारा अर्जुन जल्द ही ‘धुरंधर 2’ में दिखाई देंगी, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘हीर रांझा’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही खासा उत्साह है और अब कास्टिंग से जुड़ी इन खबरों ने फिल्म को लेकर जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com