‘बिलेनियर’ सीरीज से अर्जुन रामपाल की वापसी

अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच नई वेब सीरीज बिलेनियर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं, जबकि सह-निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने संभाला है। सीरीज के शीर्षक और विषय को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, खासकर अर्जुन रामपाल के किरदार को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिलेनियर’ की कहानी एक शक्तिशाली उद्योगपति के इर्द-गिर्द बुनी जा सकती है, जिसमें महत्वाकांक्षा, प्रभाव और सफलता की कीमत जैसे पहलुओं को दिखाया जाएगा। चर्चा यह भी है कि यह किरदार वास्तविक जीवन से प्रेरित हो सकता है। जिन नामों को लेकर सबसे ज्यादा कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें विजय माल्या और ललित मोदी शामिल हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

सीरीज का निर्माण प्रभलीन संधू द्वारा ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि इसकी कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है। यह सीरीज ऐमज़ॉन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल, इसकी रिलीज डेट और अन्य कलाकारों को लेकर जानकारी गोपनीय रखी गई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com