आयुष्मान खुराना-शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिली रिलीज तारीख

निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा इंतजार रहता है और अब उनकी अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। राजश्री प्रोडक्शन ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट साझा की। बताया जा रहा है कि रिलीज के लिए ऐसी तारीख चुनी गई है, जिसके आसपास किसी दूसरी बड़ी फिल्म की टक्कर नहीं है। दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली ‘रामायण: भाग 1’ के बाद नवंबर के अंत तक बड़े बैनर की कोई और फिल्म तय नहीं होने से आयुष्मान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिल सकता है। पारिवारिक और भावनात्मक कहानियों के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या इस फिल्म के जरिए एक बार फिर उसी शैली में वापसी कर रहे हैं।

 

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। आयुष्मान और शरवरी की नई जोड़ी भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और प्रेम की संवेदनशील कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। राजश्री प्रोडक्शन की इस नई पेशकश से दर्शकों को एक बार फिर क्लासिक पारिवारिक सिनेमा का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com