आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन जोरदार उछाल लेते हुए शानदार कारोबार किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की कमाई अब भी उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। दोनों फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि रविवार को तीसरे दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 17.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 24.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
वहीं संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी है। फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन 75 लाख रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1.95 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करप्पू’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये कमाए और अब तक कुल 68 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal