साउथ सुपरस्टार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की पहली झलक जारी कर दी गई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 20 मई यानी बुधवार को एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुई इस झलक ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
फिल्म की पहली झलक में भव्य विजुअल्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े पैमाने का सिनेमाई ट्रीट देखने को मिला। मेकर्स का दावा है कि ‘ड्रैगन’ बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का नया स्तर तय करेगी। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और फैंस हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ आने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
‘ड्रैगन’ का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जबकि फिल्म में एनटीआर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी, जिससे इसे पैन इंडिया स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal