मेकर्स ने जारी किया ‘भारत भाग्य विधाता’ का टाइटल ट्रैक

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत ‘नब्ज नब्ज’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब निर्माताओं ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के जरिए कंगना करीब डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह जनवरी 2025 में रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं।

 

रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में कंगना एक समर्पित नर्स के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जो मरीजों की सेवा और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाती नजर आती है। गीत में उनके किरदार के संघर्ष, संवेदनशीलता और सेवा भावना को प्रमुखता से दर्शाया गया है। गाने को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अमन पंत ने तैयार किया है। गीत के बोल फिल्म के निर्देशक मनोज तपाड़िया ने लिखे हैं।

 

‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में कंगना रनौत नर्स गीता माधव की भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com