महेश भट्ट की नई फिल्म ‘नाम- टू लिव इज वॉर’ का ऐलान

दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी नई फिल्म ‘नाम- टू लिव इज वॉर’ की घोषणा कर दी है। फिल्म में वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण उत्सव एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी सिद्धांत सचदेव संभालेंगे। फिल्म के आधिकारिक ऐलान के साथ ही यह परियोजना चर्चा में आ गई है।

 

फिल्म की घोषणा करते हुए वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “कहते हैं सबसे छोटा जीव भी सबसे बड़ी शक्ति का प्रमाण होता है। जब बाप्पा का आशीर्वाद साथ हो, तो हर ‘नाम’ एक तूफान होता है।”

 

रिपोर्ट्स के अनुसार वीर इस फिल्म में एक दमदार और आक्रामक किरदार निभाते नजर आएंगे, जो उनके अब तक के अभिनय सफर से बिल्कुल अलग होगा। वहीं, अभिनेता वरुण शर्मा पहली बार पर्दे पर खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे।

 

कॉमेडी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके वरुण का यह नया अवतार दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। निर्माताओं का दावा है कि ‘नाम- टू लिव इज वॉर’ एक रोमांचक और गहन कहानी के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है। फिल्म की अन्य स्टारकास्ट और रिलीज तारीख का ऐलान जल्द किए जाने की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com