माधुरी दीक्षित ने आलोचनाओं को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अपनी जिंदगी अपनी तरह जीना पसंद

बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने बढ़ती उम्र और बदलते रूप को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उम्र के साथ शरीर और चेहरे में बदलाव आना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन लोगों की टिप्पणियों के कारण वह अपनी पसंद की चीजें करना नहीं छोड़ेंगी। माधुरी ने कहा कि इंसान को वही करना चाहिए जिससे उसे खुशी मिलती हो और वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं।

 

माधुरी ने स्वीकार किया कि कभी-कभी ट्रोलर्स की बातें उन्हें बुरी लगती हैं, लेकिन वह उन्हें खुद पर हावी नहीं होने देतीं। उन्होंने कहा कि डांस उनके जीवन का अहम हिस्सा है और यही उनकी सबसे बड़ी एक्सरसाइज भी है, जो उन्हें फिट और ऊर्जावान बनाए रखती है। उनका मानना है कि समाज के नजरिए के अनुसार नहीं, बल्कि अपनी खुशी के अनुसार जीवन जीना चाहिए।

 

अपनी आगामी फिल्म ‘मां बहन’ के संदर्भ में माधुरी ने समाज में मां की आदर्श छवि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मां को अक्सर इतना आदर्श बना दिया जाता है कि उससे हर समय परफेक्ट रहने की उम्मीद की जाती है, जबकि वह भी एक इंसान है और उसे भी आराम व देखभाल की जरूरत होती है। साथ ही उन्होंने नई पीढ़ी के कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि आज के युवा कलाकार पूरी तैयारी के साथ काम करते हैं। माधुरी ने तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा जैसे कलाकारों की सराहना करते हुए नई पीढ़ी पर गर्व जताया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com