मल्टीस्टारर फिल्मों पर फिर दांव लगाएंगे अहमद खान

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक अहमद खान ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों एक साथ तीन नई फिल्मों के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर अभिनीत एक ज़ॉम्बी कॉमेडी, एक बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म और अपने बेटे अजान खान की डेब्यू फिल्म शामिल है।

 

मीडिया बातचीत में अहमद खान ने बताया कि टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की ज़ॉम्बी कॉमेडी पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म का फोटोशूट पूरा हो चुका है और अब बाकी कलाकारों की कास्टिंग अंतिम चरण में है। निर्देशक के अनुसार, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए नया और मनोरंजक अनुभव लेकर आएगी।

 

अहमद खान ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि वह एक और बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ के 34 नहीं, बल्कि 33 कलाकार होंगे। उनके मुताबिक, यह फिल्म अपने बड़े पैमाने और विशाल स्टारकास्ट के कारण चर्चा में रहेगी।

 

इसके अलावा अहमद खान अपने बेटे अजान खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन वह स्वयं करेंगे। निर्देशक का कहना है कि तीनों परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले समय में इनके बारे में विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com