जूनियर एनटीआर की टीम ने कहा-‘आरएडब्लू एनटीआर’ संगठन से कोई संबंध नही

अभिनेता जूनियर एनटीआर की टीम ने उनके नाम से संचालित किए जा रहे ‘आरएडब्लू एनटीआर’ नामक संगठन को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने स्पष्ट किया कि अभिनेता या उनके कार्यालय का इस संगठन से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। साथ ही कहा गया है कि यह संगठन उनकी ओर से अधिकृत नहीं है और उसे अभिनेता का प्रतिनिधित्व करने या उनके नाम का इस्तेमाल करने की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

 

जारी बयान में कहा गया है कि ‘आरएडब्लू एनटीआर’ की कुछ गतिविधियों से लोगों में यह भ्रम पैदा हो सकता है कि उसका जूनियर एनटीआर से आधिकारिक जुड़ाव है। टीम ने स्पष्ट किया कि अभिनेता से संबंधित किसी भी तरह की चैरिटी, सामाजिक पहल, कार्यक्रम, आधिकारिक घोषणा या अन्य अपडेट केवल उनके वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल और अधिकृत टीम के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।

 

टीम ने मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रशंसकों से अपील की है कि किसी भी गैर-अधिकृत व्यक्ति या संगठन द्वारा शेयर की गई जानकारी पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के उसे आगे प्रसारित करने से बचें। बयान में कहा गया है कि गलत सूचनाएं और अफवाहें न केवल भ्रम पैदा करती हैं, बल्कि प्रशंसकों को भी गुमराह कर सकती हैं।

 

जूनियर एनटीआर की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले पर जारी किया गया यह उनका अंतिम आधिकारिक बयान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस स्पष्टीकरण के बाद सभी तरह की अफवाहों और गलतफहमियों पर विराम लग जाएगा। अंत में टीम ने प्रशंसकों और मीडिया का सहयोग व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में अभिनेता से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल उनके वेरिफाइड और अधिकृत माध्यमों से ही शेयर की जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com