एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक

आइची-नागोया : भारत की पिंकी बलहारा ने एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग के कुराश में कांस्य पदक जीता। सोमवार को आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में खेले गए सेमीफाइनल में उन्हें दक्षिण कोरिया की सुमिन मो के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

 

पिंकी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की गारम लिम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्हें राउंड ऑफ 16 में बाई मिली थी।

 

यह पिंकी बलहारा का एशियाई खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में महिलाओं के 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था। उस फाइनल में उन्हें उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलेमानोवा से हार का सामना करना पड़ा था।

 

हांगझोऊ एशियाई खेलों में पिंकी पदक से चूक गई थीं। उन्हें क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा एलमुरोडोवा ने हराया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com