फिल्म ‘काली खेती’ की रिलीज तारीख का ऐलान

मुंबई : अभिनेता जैकी श्रॉफ अब तक एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। वे अब पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘काली खेती’ है, जिसका निर्देशन और लेखन हारिस इम्तियाज खान ने किया है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख घोषित कर दी है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

‘काली खेती’ एक ग्रामीण हॉरर फिल्म है, जिसका निर्माण सना खान ने ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले किया है। निर्माताओं ने फिल्म का नया मोशन-पोस्टर जारी किया है, जिसमें इसकी रहस्यमयी और भयावह दुनिया की झलक देखने को मिलती है। बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली डरावनी ध्वनियां फिल्म के रोमांच को बढ़ाती हैं। इससे पहले जून 2026 में भी फिल्म का मोशन-पोस्टर जारी किया गया था।

 

फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जबकि नेहा सरगम मुख्य अभिनेत्री हैं। हॉरर शैली में जैकी श्रॉफ की यह पहली फिल्म होगी। रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर ‘काली खेती’ का मुकाबला लव रंजन की फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com