दुनिया

‘इंडिया से प्यार करता हूं, मेरे दोस्त PM मोदी को मेरा सलाम कहना’ सुषमा से बोले ट्रंप

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे का हाल-चाल पूछा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मादक पदार्थों के प्रतिरोध पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर ट्रंप के मंच से उतरने पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को गले लगाया और राष्ट्रपति ट्रंप से उन्हें मिलाया. भारतीय राजनयिक सूत्रों ने बताया कि सुषमा ने जब अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुभकामनाएं लेकर आई हैं तब ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत से प्यार करता हूं, मेरे मित्र पीएम मोदी को मेरा अभिवादन भेजिएगा.' संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के उच्च स्तरीय सप्ताह के शुरू होने पर विदेश मंत्री विश्व मादक पदार्थ समस्या पर कार्रवाई के लिए वैश्विक आह्वान में शरीक हुई. इसकी अध्यक्षता ट्रंप ने की. दूसरी ओर, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को लेकर अमेरिकी प्रतिबंध अधिनियम को लागू करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस एक्ट का नाम 'काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सेरीज थ्रू सेंक्शन एक्ट' (सीएएटीएसए) है, जो 2017 में पारित हुआ था. इसके तहत वित्त मंत्रालय राष्ट्रपति की शक्तियों के निहित ईरान, उत्तर कोरिया और रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है. इसी दिन जारी एक और बयान के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने कहा कि इस कार्यकारी आदेश के अनुरूप अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए और सख्त कदम उठाए हैं और रूस की घातक गतिविधियों के लिए रूस पर प्रतिबंध लगाने की कवायद है. पोम्पियो ने रूस की 33 कंपनियों और लोगों को सीएएटीएसए सूची में शामिल किया है. अमेरिकी वित्त विभाग ने मार्च में सीएएटीएसए के पतहत रूस की 5 कंपनियों और 19 लोगों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे का हाल-चाल पूछा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मादक पदार्थों के प्रतिरोध पर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की. …

Read More »

राफेल डील के कारण फ्रांस को भारत के साथ संबंध खराब होने का डर सता रहा है… 

फ्रांस सरकार ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के राफेल करार पर बयान से उपजे विवाद के बाद उसे भारत के साथ संबंध खराब होने का डर है। राफेल लड़ाकू जेट विमानों की खरीद को लेकर ओलांद के बयान ने भारत में पहले से चल रहे विवाद को और हवा दे दी है। ओलांद ने पिछले साल मई में फ्रांस के राष्ट्रपति का पद छोड़ा था। शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि फ्रांस की विमान कंपनी दासौ एविएशन को 2016 में भारतीय प्रशासन के साथ हुए सौदे के तहत भागीदार चुनने में कोई विकल्प नहीं दिया गया था। राफेल डील : फ्रांस को भारत के साथ संबंध खराब होने का डर यह भी पढ़ें ओलांद के बयान पर रविवार को फ्रांस के जूनियर विदेश मंत्री जीन-बापटिस्ट लीमोयने ने कहा कि यह जो बयान दिया गया है, इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। सबसे बड़ी बात है कि इससे फ्रांस को कोई फायदा नहीं होने वाला है। एक साक्षात्कार में लीमोयने ने कहा कि कोई भी जब पद पर नहीं है और वह ऐसा वक्तव्य देता है, जिससे भारत में विवाद खड़ा होता है और भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक भागीदारी को नुकसान पहुंचाता है, तो यह वास्तव में उचित नहीं है। पाक विपक्ष ने कहा, कूटनीतिक विफलता के लिए इमरान सरकार जिम्मेदार यह भी पढ़ें ओलांद ने यह बयान खुद अपने बचाव में दिया है। उन पर आरोप है कि उनकी गर्लफ्रेंड जूली गाएत ने 2016 में एक फिल्म का निर्माण अंबानी की कंपनी के सहयोग से किया। यह निश्चित तौर पर हितों के टकराव को दिखाता है।

फ्रांस सरकार ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के राफेल करार पर बयान से उपजे विवाद के बाद उसे भारत के साथ संबंध खराब होने का डर है। राफेल लड़ाकू जेट विमानों की खरीद को लेकर ओलांद के …

Read More »

मालदीव चुनाव में इब्राहिम सोलिह शानदार जीत पर भारत ने जताई खुशी.

5 फरवरी को लगा था आपातकाल राष्ट्रपति यामीन ने जब पांच फरवरी को देश में आपातकाल की घोषणा की थी तब भारत और मालदीव के संबंधों में तनाव आ गया था. इसके बाद देश के उच्चतम न्यायालय ने विपक्षी नेताओं के एक समूह को रिहा करने का आदेश दिया था. इन नेताओं पर चलाए गये मुकदमों की व्यापक आलोचना हुई थी. 45 दिनों बाद हटा गया था आपातकाल भारत ने आपातकाल लगाने के लिए यमीन सरकार की आलोचना की थी और उससे राजनीतिक कैदियों को रिहा करके चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता बहाल करने का अनुरोध किया था. आपातकाल 45 दिनों के बाद हटा लिया गया था.

भारत ने सोमवार को मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर विपक्ष के प्रत्याशी इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को बधाई दी और कहा कि यह चुनाव देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. भारत …

Read More »

UN में पाकिस्‍तान के ‘कश्मीर मुद्दा’ उठाने पर बोले अकबरुद्दीन- पुराना राग अलापने की है आदत सी हो गयी है पाकिस्तान को…

विदेश मंत्रियों की बैठक का प्रस्‍ताव भारत द्वारा रद किए जाने के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र के महाधिवेशन (जनरल असेंबली) में पाकिस्‍तान की ओर से कश्‍मीर का मुद्दा उठाया जा सकता है। भारत ने इस मंच पर पाकिस्‍तान को माकूल जवाब …

Read More »

इमरान सरकार का भंडाफोड़, बोले सेना अब भी बॉस, पाकिस्तान के पूर्व PM ने ही किया खुलाशा… 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने ही वहां की इमरान सरकार का भंडाफोड़ करते हुए कहा कि सेना अब भी बॉस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तान की राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में दखल दे रही है. शाहिद खाकान अब्बासी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-नवाज) के नेता हैं और जून 2008 में हुए चुनावों में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी, जिस पर विवाद भी हुआ था. तब ही पीएमएल के नेताओं ने आरोप लगाया था कि सेना देश के आंतरिक मामलों में दखल दे रही है. अब नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद कैप्टन सफदर की रिहाई के कुछ दिनों बाद ही अब्बासी ने फिर आरोप लगाया है कि देश की राजनीति में सेना मुख्य खिलाड़ी है. एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में अब्बासी ने कहा, 'मीडिया पर अंकुश लगाया जा रहा है और अदालतें भी शिकायत कर रही हैं.' पाकिस्तानी सेना ने हमेशा इस बात से इंकार किया है कि देश की राजनीति में उसकी कोई भूमिका है और वह कई मंचों पर बार-बार यह कह चुकी है. 25 जुलाई, 2018 को हुए चुनावों से एक हफ्ते पहले पत्रकारों से बात करते हुए डीजी आईएसपीआर आसिफ गफूर ने कहा था, 'चुनावों में हमारी प्रत्यक्ष कोई भूमिका नहीं है.' विपक्षी दलों ने तो यहां तक आरोप लगाया था कि पाकिस्तानी सेना ने चुनाव में इमरान की मदद की है जिसकी वजह से उनकी पार्टी पीटीआई को जीत में मदद मिली. खाकानी ने यह संकेत दिया कि सत्ता देश में कानून से ऊपर है. उन्होंने कहा, 'हम पहले यह देख चुके हैं कि जब कोई अपने संवैधानिक भूमिका से आगे बढ़ने की कोशिश करता है तो टकराव की स्थ‍िति आती है.' उन्होंने इस बात से इंकार किया कि नवाज और उनके परिवार की जेल से रिहाई में किसी तरह की डील हुई है. उन्होंने कहा, 'हम अपनी नीतियों से समझौता नहीं करेंगे.'

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने ही वहां की इमरान सरकार का भंडाफोड़ करते हुए कहा कि सेना अब भी बॉस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तान की राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में दखल दे रही है. शाहिद खाकान अब्बासी …

Read More »

अमेरिकी न्यायाधीश कावानाह पर यौन उत्पीड़न के आरोप,चार गवाहों ने किया इनकार

व्हाइट हाउस ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नामित ब्रेट कावानाह पर कैलिफोर्निया की एक प्रोफेसर द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप पर संदेह जताते हुए कहा कि जिस पार्टी में यह घटना हुई उसमें …

Read More »

ईरान की अमेरिका को धमकी, कहा- सद्दाम की तरह हारेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, हम खत्म नहीं करेंगे मिसाइल

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि इराक के सद्दाम हुसैन की तरह ही ट्रंप भी ईरान से टकराव के कारण विफल होंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को कही। साथ …

Read More »

अमेरिका के अलास्का में घुसा रूस का मरीन एयरक्राफ्ट

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी समुद्री टोही विमान के दो समूह अलास्का हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में शनिवार को घुस गए. रूसी विमानों की पहचान करने वाले ‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमान’ ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘रूसी विमान अलास्का के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में रहा और यह संप्रभु संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के हवाई क्षेत्र में नहीं घुसा.’’ एनओआरएडी एक द्विराष्ट्रीय कमान है जो अमेरिका और कनाडा दोनों की रक्षा पर ध्यान केन्द्रित करती है. मीडिया को जारी बयान के मुताबिक अमेरिका और कनाडा के हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में विमान के घुसने का पता लगाना और उसकी निगरानी रखना यह दिखाता है कि एनओआरएडी कैसे अपने हवाई क्षेत्र चेतावनी और हवाई क्षेत्र नियंत्रण मिशन का पालन कराता है. एनओआरएडी कमांडर जनरल टेरेंस जे ओ शाउघनेसी ने कहा, ‘‘एनओआरएडी अमेरिका और कनाडा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अमेरिका तथा कनाडा के हवाई क्षेत्र की ओर आने वाले विमानों का पता लगाने, पीछा करने और उनकी पहचान करने की अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी समुद्री टोही विमान के दो समूह अलास्का हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में शनिवार को घुस गए. रूसी विमानों की पहचान करने वाले ‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमान’ ने शनिवार को एक बयान …

Read More »

बड़ी खबर: ईरान में सेना पर परेड के दौरान हमला, कई लोगों के घायल होने की खबर

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक हमलावर सैना की ड्रेस में थे. परेड स्थल के करीब मौजूद एक पार्क से हमलावरों ने सेना पर हमला किया. हमले में घयल लोगों को सुरक्षिथ जगह पर ले जाने का काम किया जा रहा है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 10 मिनट तक हमलावर सेना पर गोलियां चलाते रहे.

ईरान के शहर अहवाज़ से एक बड़ी खबर आ रही है. इरान की सेना पर बड़ा हमला हुआ है. यह हमला सेना के परेड के दौरान हुआ जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है …

Read More »

ईमेल के अधिक इस्तेमाल के कारण लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहे बॉस

शोधकर्ताओं का कहना है कि ईमेल का कर्मचारियों की तुलना में प्रबंधकों पर ज्यादा खराब असर पड़ता है। इसके कारण उनकी रणनीतिक और नेतृत्व क्षमता में गुणात्मक गिरावट देखने को मिलती है। इससे जहां वे अपने लक्ष्य को पाने में चूकते हैं, वहीं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के लिए भी बुरे बनते हैं।

ईमेल के अधिक इस्तेमाल के कारण बॉस न केवल कर्मचारियों के लिए बुरे बन रहे हैं, बल्कि इससे उनको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अड़चन भी आ रही है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है। यह अध्ययन अप्लाइड …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com