उत्तराखंड

एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित पीसीएस अधिकारी ने किया सरेंडर

एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित पीसीएस तीरथ पाल ने आज एसआइटी के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ को उसे गुप्त स्थान पर ले गई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद उसे नैनीताल कोर्ट में पेश किया जाएगा। गदरपुर तहसील की जांच में बैक डेट पर 143 के 3 मामले में निलंबित पीसीएस तीरथ पल के हस्ताक्षर मिले थे। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश में देहरादून में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार को तीरथ ने एसआइटी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया। करीब 300 करोड़ का है एनएच-74 मुआवजा घोटाला मार्च 2017 में तत्कालीन आयुक्त कुमाऊं ने एनएच-74 मुआवजा घोटाले की आशंका जताई। इस पर 11 मार्च को एडीएम प्रताप सिंह शाह की तहरीर पर सिडकुल चौकी में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद एसआइटी का गठन कर जांच शुरू की गई। तब से एसआइटी जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, किच्छा तहसील के 345 से अधिक काश्तकारों से पूछताछ कर चार पीसीएस अधिकारी समेत 18 आरोपितों को जेल भेज चुकी है। साथ ही दो पीसीएस समेत 12 आरोपितों के खिलाफ 5804 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल कर 211 करोड़ रुपये के घोटाले की पुष्टि कर चुकी है। एसआइटी सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा तहसील के साथ ही बाजपुर तहसील के कुछ मामलों की जांच जारी है। एनएच मुआवजा घोटाले में प्रभारी तहसीलदार गिरफ्तार यह भी पढ़ें प्रभारी तहसीलदार को कोर्ट में पेश करने को पुलिस नैनीताल रवाना तीन मामले में बैक डेट पर 143 करने के आरोपी बेरीनाग के प्रभारी तहसीलदार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए नैनीताल ले गई। बता दें कि गदरपुर में 2015 में कानूनगो रहे रघुवीर सिंह ने बैक डेट पर 3 मामलों में 143 की रिपोर्ट लगाई थी। इसमें एक किसान को दो करोड़ का मुआवजा भी मिला था, जबकि घोटाले की पुष्टि होने पर 2 किसानों का मुआवजा रोक दिया गया था। इस पर पुलिस ने रविवार को रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल कराया। बाद में पुलिस उससे लेकर नैनीताल कोर्ट में पेश करने के लिए ले गए।

एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित पीसीएस तीरथ पाल ने आज एसआइटी के समक्ष सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस पूछताछ को उसे गुप्त स्थान पर ले गई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद उसे नैनीताल कोर्ट में पेश किया जाएगा। …

Read More »

देहरादून रेलवे स्टेशन से 28 जून को सात घंटे ठप रहेगा ट्रेनों का संचालन

28 जून को देहरादून रेलवे स्टेशन पर सुबह से दोपहर तक करीब सात घंटे ट्रेनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। ऐथल-पथरी रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों की मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने इस दिन सहारनपुर पैसेंजर सेवा रद करने का निर्णय लिया है। जबकि, शताब्दी व राप्ती गंगा भी नजीबाबाद और सहारनपुर से वापस लौट जाएंगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि 28 तारीख को सुबह 8.50 से दोपहर 3.50 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इससे दून, हरिद्वार समेत कई अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन सहारनपुर एक्सप्रेस सेवा रद रहेगी। गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद तक आएगी और वहीं से वापस भेज दी जाएगी। ऐसे ही शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून नहीं आएगी। शताब्दी एक्सप्रेस को सहारनपुर से वापस भेजा जाएगा। दून-बांद्रा एक्सप्रेस पर भी असर पड़ेगा। यात्रियों की बुरी स्थिति तय 21 जून को ऐथल-लक्सर स्टेशन के बीच पटरी की मरम्मत एवं विस्तारीकरण कार्य के चलते सुबह से सात घंटे मेगा ब्लॉक घोषित किया गया था। अब 28 जून को भी सात घंटे मेगा ब्लॉक घोषित कर दिया है। इससे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ेगी। 21 जून को भी ट्रेन संचालन प्रभावित होने से बुरी स्थिति देखने को मिली थी।

28 जून को देहरादून रेलवे स्टेशन पर सुबह से दोपहर तक करीब सात घंटे ट्रेनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। ऐथल-पथरी रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों की मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने इस दिन सहारनपुर पैसेंजर सेवा …

Read More »

बीच सड़क सेना के वाहन में अचानक हुआ विस्फोट, जानिए वजह

पिथौरागढ़ से कनालीछीना की ओर जा रहे सेना के एक वाहन में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गर्इ। बताया जा रहा है कि तेल का बैरल फटने से वाहन में आग लगी थी। इससे करीब एक एक घंटे यातायात ठप रहा। दरअसल, शनिवार सुबह सेना का एक वाहन कर्इ बैरल में तेल लेकर टनकपुर-तवाघाट हाईवे से कनालीछीना की तरफ जा रहा था। नैनीपातल से एक किलोमीटर दूर बैरल के आपस में टकराने से गैस बनी और विस्फोट हो गया। देखते ही देखते वाहन में आग लग गर्इ। वाहन में विस्फोट होने और आग लगने से मार्ग में गुजर रहे वाहन रुक गए। सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड और जाजरदेवल थाने की पुलिस पहुंची। वाहन में लगी आग बुझा ली गई है। वाहन में सवार चालक विस्फोट होते ही बाहर निकल गया था। किसी तरह की जनहानि नहीं हुर्इ है। साथ ही मार्ग पर यातायात भी सुचारू हो गया है।

पिथौरागढ़ से कनालीछीना की ओर जा रहे सेना के एक वाहन में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गर्इ। बताया जा रहा है कि  तेल का बैरल फटने से वाहन में आग लगी थी। इससे करीब एक …

Read More »

जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वे वापस जाएं: डॉ. इंदिरा हृदयेश

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने प्रशासन की लापरवाही से नैनीताल में पर्यटन प्रभावित होने का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारियों ने नैनीताल को अपनी आरामगाह बना दिया है। जो अफसर आराम के लिए नैनीताल आएं हैं वह काम नहीं …

Read More »

24 जून को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे शाह, बीजपी का होमवर्क पूरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का 24 जून को देहरादून दौरा संभावित है। माना जा रहा कि इस दौरान वह प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप के अलावा प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। साथ …

Read More »

उत्तराखंड कांग्रेस की कलह सतह पर, सरिता आर्य ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

 कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने नैनीताल विधानसभा सीट पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हेमलाल आर्य को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया है। उन्होंने …

Read More »

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई की

हल्द्वानी, नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर नौ दिवसीय अभियान की शुरूआत कर दी है। शनिवार को कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा …

Read More »

बेटा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का एजेंट, माता-पिता नहीं जानते क्या होता आइएसआइ

 बेटा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ का एजेंट और माता-पिता को यह भी नहीं पता कि यह बला है क्या। सामान्य पहाड़ी सोच रखने वाले मां-बाप गांव में पुलिस या पटवारी ही आ जाए तो उसे ही बड़ी बात समझते …

Read More »

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले

सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के साथ ही हिंदुओं की आस्था के केंद्र लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक आस्था के दोनों केंद्रों में पूजा अर्चना व अरदास …

Read More »

अभी अभी: उत्तराखंड से ISI एजेंट हुआ गिरफ्तार

करीब ढाई साल पाकिस्तान में रह कर आए डीडीहाट के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ते (यूपीएटीएस) की टीम हिरासत में लेकर अपने साथ लखनऊ ले गई है। उसके खिलाफ दो माह पूर्व एटीएस ने भारत विरोधी गतिविधियों …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com