मनोरंजन

Box Office : चीन में ‘टॉयलेट’ पहुंची 100 करोड़ के करीब

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म "टॉयलेट : एक प्रेम कथा" को चीन में लगे आठ दिन हो चुके हैं। शुक्रवार यानी 8 जून को चीन में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई अब 100 करोड़ छूने को बेताब है। वीकेंड पर यह आंकड़ा पार हो जाना चाहिए। इसकी कुल कमाई 91.39 करोड़ रुपए हो गई है। वीकेंड इसका अच्छा रहा लेकिन आम दिनों में इसकी रफ्तार धीमी हो गई। यह 4,300 स्क्रीन पर "टॉयलेट हीरो" के नाम से रिलीज हुई थी। लग रहा है कि फिल्म का सफर लंबा नहीं है। स्वच्छ भारत अभियान पर बनी इस फिल्म में खुले में शौच करने को मजबूर महिलाओं की समस्या को दिखाया गया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क्स के साझे बैनर प्लान सी स्टूडियो के तहत बनी इस फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। 2018 में चीन में रिलीज होने वाली यही पांचवी फिल्म है। इससे पहले 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'बजरंगी भाईजान', 'हिंदी मीडियम' और 'बाहुबली 2' वहीं रिलीज हो चुकी हैं। 'टॉयलेट हीरो' की शुरुआत को अच्छा माना जा सकता है। पहले ही दिन ये चीनी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। लगभग पांच लाख टिकट पहले दिन बिके और 15.94 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। हाल के वर्षों में भारतीय फिल्मों के चीन में रिलीज होने का चलन बढ़ा है। आमिर खान की "दंगल" और "सीक्रेट सुपरस्टार" के साथ "हिंदी मीडियम" और "बाहुबली" आदि की चीन में अपार सफलता ने भारतीय फिल्मों के लिए एक नया बाजार खोल दिया है।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म “टॉयलेट : एक प्रेम कथा” को चीन में लगे आठ दिन हो चुके हैं। शुक्रवार यानी 8 जून को चीन में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई अब 100 करोड़ छूने को बेताब …

Read More »

ऐसे उड़ रहा सलमान की रेस-3 का मजाक, पढ़ें 10 मजेदार जोक्स

एक यूजर ने लिखा है कि रेस 3 से बेहतर सलमान की ट्यूबलाइट है, वहीं अन्य ट्वीट में लिखा गया है कि मोदी का फिटनेस मंत्र इससे ज्यादा एंटरटेनिंग है. एक दर्शक अपन प्रतिक्रिया में कह रहा है कि वह जेल में रहना पसंद करेगा, लेकिन रेस 3 देखना नहीं. ये दुनिया की सबसे बेकार फिल्म है. Race 3 Movie Review: सलमान की फिल्म में लॉजिक ढूंढ़ना बेकार, मसाले से भरपूर सलमान की ये फिल्म भले ही अपनी लागत पहले ही निकाल चुकी हो, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया इसके लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. समीक्षकों के अनुसार, यदि आप सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी फिल्म देखे बगैर रह नहीं पाते, तो एक बार जाकर ट्राई कर सकते हैं. बता दें कि फिल्म का बजट लगभग लगभग 150 करोड़ है. एक अख़बार की खबर के मुताबिक़, फिल्म ने काफी पैसा रिलीज से पहले ही कमा लिया है जिसमें से 130 करोड़ के सैटेलाइट राइट्स बेचे गए हैं. फैन्स नहीं चाहते कि आमिर देखें सलमान की रेस-3, जानें क्या लिखा? शुक्रवार को सलमान के जीजा आयुष शर्मा एक्ट्रेस वरीना हुसैन के साथ 'रेस 3' देखने पहुंचे, लेकिन फिल्म देखते वक्त आयुष भावुक हो गए. दरअसल, आयुष और वरीना 'लवरात्रि' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म का टीजर गुरुवार को रिलीज हुआ. इसका टीजर 'रेस 3' के साथ भी दिखाया जा रहा है. जब आयुष ने खुद को बड़े पर्दे पर देखा तो वो भावुक हो गए.

सलमान खान की ईद पर आई फिल्म रेस-3 एक ओर उनके फैन्स को पसंद आ रही है तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक भी उड़ रहा है. कोई इसे सलमान की अब तक की सबसे घटिया …

Read More »

B’DAY SPL: शादीशुदा होने के बाद भी रहा अफेयर और अब कर रहे है 14 साल छोटी शेफ को डेट

B'DAY SPL: शादीशुदा होने के बाद भी रहा अफेयर और अब कर रहे है 14 साल छोटी शेफ को डेट

बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके इम्तियाज अली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. आप सभी को बता दें कि इम्तियाज अली का जन्म बिहार के दरभंगा में रहने वाले मुस्लिम परिवार में हुआ था. इम्तियाज अली …

Read More »

सलमान ने पूरा किया शाहरुख खान का ये सपना

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जीरो' में सलमान खान स्पेशल अपीयरेंस में नज़र आएंगे. ईद के मौके पर रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के साथ 'जीरो' टीज़र लांच किया गया है. इस टीज़र पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. अब शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडलर से ट्वीट करते सलमान खान और जावेद जाफरी का धन्यवाद किया है. बता दें कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान एक बौने शख्स के किरदार में नज़र आएंगे. यह एक साइंस फिक्शन मेगा बजट फिल्म है. जिसमें वीएफएक्स पर काफी काम किया जा रहा है. इस फिल्म के वीएफएक्स हैरी हिंगोरानी ने तैयार किए. जो कि कृष 3, रा वन, फिल्लौरी, फैन जैसी फिल्मों के लिए वीएफएक्स बना चुके हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, अभय देओल और तिगमांशु धुलिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने यूं तो कई कलाकारों के सपने पूरे हैं पर उन्होंने बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख़ खान का एक सपना पूरा कर दिया है. जिसके लिए शाहरुख खान उनसे काफी खुश हैं. शाहरुख ने अपने …

Read More »

Box Office : ‘रेस 3’ संकट में, खाली चले शो और जमकर हो रही बुराई

''ईद पर सलमान जो दिखाते हैं, लोग देख लेते हैं। लेकिन 'रेस 3'... बाप रे!!!'' कुछ एेसे ही रिएक्शन हैं लोगों के, पहला शो देखने के बाद। पहले दिन के शुरुआती शो बता रहे हैं कि 'रेस 3' संकट में है। आसानी से टिकट मिल रहे हैं। लोग फिल्म में बेवजह हंस रहे हैं, सलमान के लिखे डायलॉग के मजे ले रहे हैं। बुराई करते हुए निकल रहे हैं। ये वो माहौल नहीं है जिसकी उम्मीद की गई है। 140 करोड़ दांव की बात नहीं है... बात है एक अच्छी-भली फ्रेंचाइज के बिगड़ने की। यह भी पढ़ें : शहीदों के परिवार और किसानों को अमिताभ देंगे करोड़ों की मदद सलमान की मौजूदगी से सब इतना नकली हो गया कि फिल्म मजाक बनकर रह गई। रेमो डि'सूजा ने सारी मेहनत एक्शन फिल्माने में कर दी, थोड़ा-सा ध्यान पटकथा, कहानी, डायलॉग पर होता तो भी बात बन जाती। शुरुआती माहौल में यह फिल्म जमकर कमाई कर ले तो ही भला है। तमाम समीक्षाओं में भी इस फिल्म की जमकर लू उतारी गई है। इसकी खराब बातें फैली तो असर कमाई पर ही होगा। पहले दिन 35 करोड़ की उम्मीद थी, अब कुछ कहा नहीं जा सकता। सुबह-दोपहर के शो आधे खाली चले हैं। शाम को अगर भीड़ नहीं होती है तो यह आंकड़ा नहीं आने वाला। फिर भी 25 करोड़ तो जेब में आएंगे ही। 140 करोड़ रुपए में बनी 'रेस 3' को देश में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूज़ा की 'रेस 3' इस ईद का सबसे बड़ा और एकमात्र आकर्षण है क्योंकि कोई दूसरी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है। यह एक्शन मसाला फिल्म है और इस हिट फ्रेंचाईजी की खासियत इसके ट्विस्ट और टर्न हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तब 24 घंटे में एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। इसे 3डी में भी रिलीज़ किया गया है, यह देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरियंस वाली फिल्म बताई जा रही है। सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ 'यू/ए' सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। वैसे फिल्म के गानों में अभी तक वो बुलंदी नहीं पाई है, नहीं तो कलेक्शन के कुछ ज़्यादा होने की उम्मीद हो सकती थी। इस फिल्म को सलमान खान और रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है। इसके सैटेलाइट राइट्स 130 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं। 'रेस' सीरीज़ को अब्बास-मस्तान ने शुरू किया था और पहले दो भाग बनाए थे। पहली 'रेस' 2008 में आई थी l पहले भाग में सैफ़ अली खान, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और कटरीना कैफ थे l दूसरी 'रेस' 2013 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें सैफ़ ने अपनी जगह बनाये रखी लेकिन साथ में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिज ने जगह बनाई । ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ हो रही 'रेस 3' में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म में सलमान खान सिकंदर और रोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं l

”ईद पर सलमान जो दिखाते हैं, लोग देख लेते हैं। लेकिन ‘रेस 3’… बाप रे!!!” कुछ एेसे ही रिएक्शन हैं लोगों के, पहला शो देखने के बाद। पहले दिन के शुरुआती शो बता रहे हैं कि ‘रेस 3’ संकट में …

Read More »

एक साथ एड करने से रणबीर-आलिया ने किया मना! आखिर क्या है वजह?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को एक साथ एड में काम करने का ऑफर आया था. मगर दोनों ने साथ में काम करने से इंकार कर दिया. उनके इस इनकार की वजह करण जौहर हैं. सूत्र के अनुसार, करण जौहर का मानना है कि अभी रणबीर और आलिया के लिए अपने रिलेशनशिप को एक्सपोज करने का सही समय नहीं है. फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल अगस्त में रिलीज की जाएगी जिसमें अभी काफी वक्त बाकी है. करण की मानें तो अगर ये दोनों कलाकार अपने रिलेशनशिप को फिल्म की रिलीज के आसपास एक्सपोज करेंगे तो इसका फायदा फिल्म को मिलेगा. इस वजह से करण ने आलिया और रणबीर को साथ में एड साइन करने से मना किया है. अफेयर की चर्चा के बीच रणबीर ने की आलिया की तारीफ, कहा- बेस्ट हैं बता दें कि ब्रह्मास्त्र एक ट्रॉयोलॉजी फिल्म है जिसके पहले भाग की शूटिंग चल रही है. इस साल की शुरुआत में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग बुल्गारिया में पूरी की गई. फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज की जाएगी. इसमें आलिया और रणबीर के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. आलिया नहीं सोशल मीडिया पर इन्हें फॉलो करते हैं रणबीर इसके अलावा रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में काम करते हुए नजर आएंगे. फिल्म 29 जून, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इसमें संजय के अलावा मनीषा कोइराला संजय की मां नरगिस का और परेश रावल सुनील दत्त का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को एक साथ एड में काम करने का ऑफर आया था. मगर दोनों ने साथ में काम करने से इंकार …

Read More »

सलमान-शाहरुख खान हैं ईद के सबसे बड़े सितारे, 10 फिल्में सबूत

किसी भी फिल्म के सुपरहिट होने के लिए जितनी जरूरत एक अच्छी स्क्रिप्ट, अच्छे अभिनय और बड़े सितारों की होती है उतना ही महत्व इस बात का भी है कि फिल्म को किस दिन रिलीज किया जा रहा है. अगर वो दिन दीपावली या ईद जैसे त्योहारों की हो तो बात ही कुछ और हो जाती है. सलमान की रेस 3 इस बार ईद के मौके पर रिलीज की गई है. सलमान और शाहरुख खान की कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जो ईद के दिन रिलीज हुईं और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो सलमान और शाहरुख ईद के सबसे बड़े सितारे हैं. आइए जानते हैं ईद पर रिलीज हुई सलमान-शाहरुख की ऐसी ही 10 फिल्मों के बारे में. #1. कभी खुशी कभी गम (2001) : करण जौहर के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में दर्शकों ने एक साथ शाहरुख और अमिताभ बच्चन के अभिनय का जलवा देखा था. फिल्म में अन्य भूमिकाओं में रितिक रोशन, जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर जैसे सितारे थे. उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपए की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. #2. कल हो ना हो (2003) : करण जौहर की इस एक और फिल्म ने ईद के दिन बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म ने 130 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की. फिल्म में शाहरुख खान ने एक संवेदनशील रोल प्ले किया था. प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में थे. इस साल शाहरुख खान नहीं मनाएंगे ईद, ये है कारण #3. वीर-जारा (2004) : यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपनी कहानी से लोगों का दिल मोह लिया. ईद के दिन रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑपिस पर अच्छी कमाई की और 94 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गीत काफी मशहूर हुए थे. #4. डॉन (2006) : फिल्म 1976 में आई अमिताभ बच्चन की डॉन का रीमेक थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ की कमाई की और दिखा दिया कि शाहरुख को क्यों बॉलीवुड का किंग माना जाता है. फिल्म में शाहरुख के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं. PHOTO: जब शाहरुख-गुलशन ने की थी आमिर खान को kiss करने की कोशिश, फोटो Viral #5. वॉन्टेड (2009) : अपनी रोमांटिक छवि से अलग सलमान खान ने एक्शन फिल्मों की तरफ रुख किया और सलमान की इस कोशिश ने कमाल कर दिया और उनके करियर की डूबती नैया को पार लगा दिया. वॉन्टेड ने 136 करोड़ की कमाई की और साल की ब्लॉकबस्टर बन कर उभरी. #6. दबंग (2010) : अभी लोगों के सिर से वॉन्टेड का खुमार उतरा भी नहीं था कि अगले ही साल लोगों ने सलमान खान को पुलिस की दबंग स्टाइल में देखा. दबंग एक ट्रेंड सेटर साबित हुई. फिल्म ने 215 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की. #7. बॉडीगार्ड (2011) : सलमान खान की अगली फिल्म बॉडीगार्ड ने भी बेहतरीन कमाई का सिलसिला कायम रखते हुए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. फिल्म ने 230 करोड़ रुपए कमाए. इसमें सलमान के अपोजिट करीना कपूर ने अभिनय किया था. #8. एक था टाइगर (2012): फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया. सलमान ने फिल्म में रॉ एजेंट का रोल प्ले किया था. फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड कायम बनाया. क्यों इंडस्ट्री में सलमान खान को कहते हैं 'भाई', दिलचस्प है कहानी #9. चेन्नई एक्सप्रेस (2013): इस बार बाजी मारी बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने. ये एक कॉमेडी फिल्म थी. फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण ने काम किया था. चेन्नई एक्सप्रेस ने बंपर कमाई का रिकॉर्ड बनाते हुए 422 करोड़ रुपए बटोरे और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. #10. किक (2014): किक सलमान खान की बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक है. फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन भी थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई करते हुए 377 करोड़ रुपए बटोरे थे.ये फिल्म नवाजुद्दीन की निगेटिव भूमिका के लिए भी याद की जाती है. इसके अलावा सलमान खान की ही बजरंगी भाईजान, रानी मुखर्जी की लागा चुनरी में दाग, अक्षय कुमार की भूल भुलइया भी ईद पर रिलीज हुई हैं. बताने की जरूरत नहीं कि इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल की.

किसी भी फिल्म के सुपरहिट होने के लिए जितनी जरूरत एक अच्छी स्क्रिप्ट, अच्छे अभिनय और बड़े सितारों की होती है उतना ही महत्व इस बात का भी है कि फिल्म को किस दिन रिलीज किया जा रहा है. अगर …

Read More »

फिल्म ‘रेस’ में बैकग्राउंड डांसर थी ये एक्ट्रेस, अब रेस-3 में है लीड रोल

फिल्म 'रेस' में बैकग्राउंड डांसर थी ये एक्ट्रेस, अब रेस-3 में है लीड रोल

बॉलीवुड के किसी भी कलाकार का स्टार बनने तक का सफर इतना आसान नहीं होता है. ऐसे कई स्टार्स हैं इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत काफी निचे स्तर से की है. ऐसी ही एकअभिनेत्री हैं डेज़ी शाह जिन्होंने 10 …

Read More »

सोचते हैं कि दीपिका को सबसे ज्यादा फीस मिलती है तो जरा यह पढ़िए

'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' बनाने वाले अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ नई फिल्म शुरू कर दी है। 'भारत' नाम की इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल करेंगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 14 करोड़ रुपए मांगे थे, लेकिन बात 12 करोड़ रुपए में तय हुई है। बता दें कि दीपिका को ही बॉलीवुड में अब तक सबसे महंगी हीरोइन माना जाता है, उन्हें 'पद्मावत' के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। अब प्रियंका को यह रकम मिली है, इसलिए दोनों बिना किसी शक इस वक्त टॉप पर हैं। बता दें कि अरसे बाद प्रियंका और सलमान साथ काम कर रहे हैं। दोनों पहले 'मुझसे शादी करोगी', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'सलाम-ए-इश्क' में साथ काम कर चुके हैं। अब लगभग एक दशक बाद दोनों साथ आ रहे हैं। वैसे बता दें कि इस बीच दो मौके आए जब प्रियंका और सलमान खान साथ काम कर सकते थे, लेकिन बात बन ही नहीं सकी। 'लंदन ड्रीम्स' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में दोनों साथ काम करने वाले थे। 'लंदन ड्रीम्स' में असिन के आने से पहले प्रियंका को इस रोल को ऑफर किया गया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म को साइन नहीं किया था। फिर प्रियंका ने 'मैं और मिसेज खन्ना' के लिए इनकार किया, तब करीना को यह काम दिया गया था। प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहां उन्हें फिल्म की जानकारी दी गई। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी। 'गुंडे' में प्रियंका को निर्देशित कर चुके अली ने कहा "हमें प्रियंका चोपड़ा में 'भारत' की आत्मा मिली है। चूंकि भारत में प्रेम कहानी बहुत ही परिपक्व और बहुत सूक्ष्म है, ऐसे में हमें एक ऐसे कलाकार की ज़रुरत थी जो इसे बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित कर सके। उनका किरदार फिल्म की आत्मा है और पूरी फिल्म में वह सलमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नज़र आएंगी। वह फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ की प्रभावशाली पात्र है।"

‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बनाने वाले अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ नई फिल्म शुरू कर दी है। ‘भारत’ नाम की इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका …

Read More »

जीरो टीजर में सलमान-शाहरुख संग कटरीना को देखा आपने?

टीजर ने शाहरुख खान के किरदार का खुलासा भी कर द‍िया है. इस फिल्म में किंग खान बउआ स‍िंह के किरदार को अदा कर रहे है. शाहरुख खान ने फैंस को ईद की बधाई देते हुए टीजर र‍िलीज किया है. क‍िंग खान ने ट्वीट कर लिखा, ये लो, ये लो... आनंद एल रॉय की तरफ से, इस बार ईद का मीठा बहुत तेज है. तो मेरे और मेरी जीरो टीम की तरफ से ईद मुबार‍क फिल्म के टीजर की शुरुआत मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी के शेर से होती है, 'मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया.' बौने का किरदार निभा रहे शाहरुख खान की एंट्री होती है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड एक्ट्रेस में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फिलम को 21 द‍िसंबर र‍िलीज किया जाएगा.

शाहरुख खान की फ‍िल्म जीरो का टीजर सामने आ गया है. टीजर में शाहरुख खान और सलमान का धमाकेदार डांस है. लेक‍िन 1 मिनट 21 सेकेंड के टीजर में कटरीना कैफ भी हैं जिन्हें तलाश करना आसान नहीं. दरअसल बौने …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com