इस सरकार में जीने के लिए ऑक्सीजन लेना भी मुश्किल हुआ: पूर्व प्रधान आयुक्त

लखनऊ (रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)।  देश में 1970 के दौरान गठबंधन की राजनीति की शुरुआत हुई थी प्रत्येक चुनाव के साथ गठबंधन राजनीतिक मजबूरी बनती जा रही है। आज हकीकत यही है, कि गठजोड़ वह मोर्चा के बिना कोई राजनैतिक दल सत्ता में रहने की सोच भी नहीं सकता है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश एवं देश की राजनीति में एक नया मोर्चा राष्ट्रवादी मोर्चा का उदय हुआ है।

एक और राजनैतिक गठबंधन का उदय, कई राजनीतिक दलों के साथ बनाया राष्ट्रवादी मोर्चा

यूपी प्रेस क्लब में राष्ट्रवादी विकास पार्टी के आवाहन पर स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डे, नेशनल यूथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रजनीश झा, जनता दल आई (इंद्रकुमार गुजराल) के महासचिव इंद्रप्रकाश बौद्ध, पीपुल्स रिपब्लिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव उर्फ टार्जन, भारतीय संगठित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर एन लाल श्रीवास्तव, राम राज्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिव गोपाल मिश्रा, सनातन संस्कृति ऱक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गंगा राम पाण्डे एवं  सामाजिक संगठनों भारत रक्षा दल के प्रदेश महासचिव, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव के साथ गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कमांडर आशा निगम आदि ने मिलकर एक नई सकारात्मक राजनीति का प्रारंभ करते हुए राष्ट्रवादी मोर्चा बनाकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का एलान किया।

राष्ट्रवादी मोर्चे के जनक राष्ट्रवादी विकास पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व प्रधान आयुक्त भारत सरकार डॉo अनूप कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि   लोकतंत्र पर पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो गई है, कानून व्यवस्था चरमरा रही है ,किसानों का बुरा हाल है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। सुरसा की तरह बढ़ती हुई महंगाई से जनता त्रस्त है,खेती के काम आने वाली खाद, बीज, कीटनाशक सब महंगे है और मिलना भी कठिन हो रहा है । सरकार ने किसानों के साथ ही आम जनता एवं व्यापारियों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था। जो कि कहीं से भी पूरा नहीं हुआ। पिछले o2 साल सरकार करोना संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े छुपाने का कार्य करने में व्यस्त रही,कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई, दलित आदिवासियों और अल्पसंख्यक वर्गों पर बढ़ता उत्पीड़न, बेरोजगारी और ओबीसी आरक्षण के साथ ही o3 कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर 11 माह से चल रहा किसान आंदोलन के प्रति सरकार की कोई संवेदना नहीं है। इस सरकार में जीने के लिए ऑक्सीजन भी लेना मुश्किल हो गया है। इस पर भी टैक्स है। उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। उदाहरण के तौर पर ₹50 में 07 घंटे काम करने वाली 04 लाख रसोइयों को पिछले 08 महीने से वेतन नहीं मिला है। इस महंगाई में कैसे जलता होगा उनका चूल्हा जो बच्चों को भोजन प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में केवल दो ही जाति और दो ही धर्म  गरीब और अमीर , धर्म भाषा प्रांत और जाति गरीबों को बांटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिससे क्षणिक अमीर पूंजीवादी लोग सत्ता हासिल  कर उनके ऊपर राज कर सकें और करोड़ों अरबों की संपत्ति का लाभ उठा सकें। इसलिए जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। इसी सोच के अंतर्गत राष्ट्रवादी मोर्चा का गठन हुआ है। आने वाले समय में समानांतर विचारधारा वाली पार्टियों को मिलाकर राष्ट्रवादी मोर्चा का और विस्तार किया जाएगा राष्ट्रवादी मोर्चा का मुख्य नारा ही है “ना जाति ना धर्म देश प्रथम”।

स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ योजना आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डे ने कहा कि हम सब को लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए एक साथ खड़ा होना होगा और एक सकारात्मक अखंड भारत की रचना का निर्माण करना होगा जो कि खंड खंड की राजनीति से संभव नहीं है। राजनीति व्यवसाय हो गया है,धन और सत्ता लोलुप लोग राजनीति से जुड़ गए हैं, जबकि राजनीति समाज सेवा स्वस्थ और निष्पक्ष प्रशासन प्रदान करने की नीति है ,इसलिए हम सबको मिलकर बंटवारे की नहीं बल्कि भाईचारे की नीति के द्वारा देश को अंदरूनी ताकत और विकास की ओर ले जाना होगा।

गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रिगेडियर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रवादी विकास पार्टी का नेतृत्व एवं गठन सेना एवं सिविल सेवा में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जिनके पास प्रबंधन का अनुभव है तथा देश सेवा और राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि मानते हुए स्वच्छ और भ्रष्टाचार रहित शासन देने में सक्षम है। हमारी पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की पक्षधर है। जनसंख्या नियंत्रण को स्वेच्छा से आगे बढ़ाएंगे। महिला सशक्तिकरण का विशेष ध्यान दिया जाएगा 50% आरक्षण महिलाओं के लिए प्राप्त करने का अधिकार होगा। महिलाओं के विरुद्ध न्यायालय में लंबित मुकदमों की फास्ट ट्रैक कोर्ट से निस्तारित कराने का कार्य करेंगे। भूतपूर्व सैनिकों को अति सम्मान और गौरव प्रदान करके, उनको पुनः रोजगार की संसाधन उपलब्ध कराएंगे उनके अनुभव और अनुशासन को राष्ट्र उत्थान के कार्य में लगाएंगे। शहीदों के परिवार को आर्थिक मदद के अलावा परिवार से एक योग्य पुरुष या महिला को रोजगार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रवादी विकास पार्टी रोजगार योजना के अंतर्गत सबको शैक्षणिक एवं कौशल के आधार पर रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। सबको स्नातक तक मुफ्त शिक्षा एवं प्रोफेशनल एवं स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए ब्याज रहित श्रण, सब को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, कृषि औद्योगिक विकास प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग, जल संसाधन एवं किसान भाइयों के लिए मुफ्त बीज खाद एवं सिंचाई के संसाधनों की व्यवस्था कराई जाएगी। आने वाले समय में समानांतर विचारधारा की पार्टियों के साथ राष्ट्रवादी मोर्चा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन श्रीवास्तवा ने कहा कि हमें ऐसे समाज की रचना करनी है जिसमें गरीब और अमीर का अंतर खत्म हो। सभी को समान स्वास्थ तथा शिक्षा सेवाएं मिलें। हर व्यक्ति के पास रोजगार हो। हर व्यक्ति के पास अपना घर हो तथा चारों और खुशहाली हो।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रीवास्तवा ने आगे कहा कि आज के इस दौर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बच्चियों के साथ बलात्कार एवं अपहरण की घटनाए दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। सरकार इस अपराध और इसके आंकड़े को छुपाने में लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि देश की गृहणी इस देश के विकास में कंधे से कंधा मिला मिला कर कार्य करती हैं राष्ट्रवादी विकास पार्टी सभी गृहणी को राष्ट्र सेवा के कार्य में लगाइए उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं का प्रसिद्ध संगठन गुलाबी गैंग की सभी महिलाएं जिनकी संख्या लाखों से ऊपर है। उन सभी ने राष्ट्रवादी विकास पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और सभी मिलकर राष्ट्रवादी मोर्चा को सरकार में लाने के लिए कृत संकल्पित है।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी हरि शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार में पत्रकारों का उत्पीड़न दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, पत्रकारों को जांच के नाम पर झूठे आरोपों में फंसा कर जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर राष्ट्रवादी मोर्चा की सरकार बनती है, तो पत्रकारों को मुफ्त दुर्घटना बीमा एवं जीवन बीमा के साथ ही विकास की योजनाओं में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संगठन, मीडिया एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 राजकिशोर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि वंचितों गरीबों तथा शोषित समाज की संख्या बढ़ती जा रही है,सरकारी आंकड़े के अनुसार 80 करोड़ जनता गरीबी रेखा के नीचे आ चुकी है, मध्यमवर्ग को खाने के लाले पड़े हुए हैं,जबकि दो विशेष औद्योगिक घराने अपनी संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी करते जा रहे हैं।

इस सभा को विभिन्न राजनैतिक दलों राष्ट्रीय अध्यक्ष ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा निगम, डॉo प्रेम प्रकाश खण्डेलवाल , बलदेव राज सूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्वामी राममोहन दास संरक्षक, सतीस कुमार त्रिपाठी महासचिव, नरेंद्र शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रवादी विकास पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ब्रिगेडियर डॉo प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी कुमार, मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर अखिलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष देवरिया अखिलेश जायसवाल, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ आदि वरिष्ठ वक्ताओं ने संबोधित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com