दुनिया

अमेरिका के लॉस एंजिलिस सुपरमार्केट में गोलीबारी, बंदूकधारी गिरफ्तार

सुपरमार्केट में गोलीबारी

अमेरिका के लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी के घुसने और गोलीबारी शुरू करने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया. बंदूकधारी लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट के …

Read More »

पाक चुनाव में आतंकी भूमिका पर अमेरिका चिंतित

पाक के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ भ्रष्टाचार के मामलो में जेल में बंद है और यहाँ पाकिस्तान में अगले हफ़्ते चुनाव होने वाले है. ऐसे में इन चुनावों को लेकर अमेरिका भी काफी चिंतित नज़र आ रहा है. अमेरिका ने पाक के इन इलेक्शन पर आतंकी भूमिका पर चिंता जताई है. रची जा रही है नवाज़ शरीफ को जेल के अंदर मारने की साजिश बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के आम चुनाव में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों के हिस्सा लेने पर चिंता जताई है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने जून में मिल्ली मुस्लिम लीग के पंजीकरण को खारिज कर दिया था, जिस पर अमेरिकी विदेश विभाग ने भी सहमति दिखाई थी. पाक़िस्तान के निर्वाचन आयोग ने एलईटी से एमएमएल के जुड़े होने का हवाला देकर इसके पंजीकरण को हटा दिया था. विभाग ने अपने बयान में यह दलील दी थी कि , "हमने चुनाव में लश्कर से संबद्ध व्यक्तियों की भागीदारी सहित पाकिस्तान सरकार से लश्कर के बारे में भी बार-बार चिंता व्यक्त की है." आज है भारतीय हॉकी वुमंस का इम्तिहान अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉअर्ट के द्वारा एक रिपोर्ट में लिखा गया है कि , "राजनीतिक उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर यह हमले पाकिस्तानी लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से दूर करने का गन्दा प्रयास है." इस बीच यूरोपीय संघ ने एक बयान में पाकिस्तान से देश के सभी हिस्सों में सुरक्षित चुनावी गतिविधियां सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है.

पाक के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ भ्रष्टाचार के मामलो में जेल में बंद है और यहाँ पाकिस्तान में अगले हफ़्ते चुनाव होने वाले है. ऐसे में इन चुनावों को लेकर अमेरिका भी काफी चिंतित नज़र आ रहा है. अमेरिका ने …

Read More »

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में गोलीबारी

अमेरिका लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना सामने आई है. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया. पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध बंदूकधारी लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट के ट्रेडर जॉए के ग्रोसरी स्टोर में घुस गया था. लॉस एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर ट्रेडर जॉए में बंदूकधारी के घुसने की जानकारी दी. पाक चुनाव में आतंकी भूमिका पर अमेरिका चिंतित जानकारी के मुताबिक पहले बंदूकधारी ने एक बुजुर्ग महिला और युवती को गोलीमारी. इसके बाद उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई और वह भागने लगा. जब पुलिस ने उसका पीछा किया और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर भी अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. और भागकर ग्रोसरी स्टोर में घुस गया. इसके बाद पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और फिर संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया. गोलीबारी के दौरान ट्रेडर जॉए में काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनको हाथ ऊपर करके बाहर निकाला जा रहा था. बता दें कि इससे पहले भी लॉस एंजिलिस का सुपरमार्केट क्षेत्र ऐसी घटनाओं से दहल चुका है. घटना के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी करीब से निगाह बनाए रहे. उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी. इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा ट्वीट के माध्यम से दी गई.

अमेरिका लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना सामने आई है. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया. पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध बंदूकधारी लॉस एंजिलिस के सुपरमार्केट के ट्रेडर जॉए के ग्रोसरी स्टोर में …

Read More »

चीन से 500 अरब डॉलर के कुल आयात पर शुल्क लगाने को तैयार है अमेरिका

चीन से 500 अरब डॉलर के कुल आयात पर शुल्क लगाने को तैयार है अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चीन से आयातित कुल 500 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं पर शुल्क लगाकर व्यापार युद्ध को बढ़ाने के लिए तैयार हैं. सीएनबीसी के जो केर्नन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने …

Read More »

अमेरिका: टूरिस्ट बोट हादसे के 17 मृतकों में 3 बच्चे शामिल, एक की हालत गंभीर

अमेरिका: टूरिस्ट बोट हादसे के 17 मृतकों में 3 बच्चे शामिल, एक की हालत गंभीर

अमेरिका के मिसौरी में ब्रानसन के पास टेबल रॉक लेक में टूरिस्ट बोट के पलटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. प्रशासन को जब चार और शव मिले तब यह ताज़ा आंकड़ा साझा किया गया. राहत की बात ये है …

Read More »

जर्मनी: यात्रियों से खचाखच भरी बस पर हमलावर ने किया चाकू हमला, 10 घायल

जर्मनी: यात्रियों से खचाखच भरी बस पर हमलावर ने किया चाकू हमला, 10 घायल

जर्मनी के उत्तरी शहर लुबेक में शुक्रवार को एक हमलावर ने एक बस के यात्रियों पर चाकू से हमला किया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए. जर्मनी पुलिस का का कहना है कि यह मामला राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं लगता. …

Read More »

ट्रंप ने चीन से समूचे आयात पर शुल्क लगाने की धमकी दी

ट्रंप ने चीन से समूचे आयात पर शुल्क लगाने की धमकी दी

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार के हालात संभलते नहीं दिख रहे हैं। बढ़ती तल्खी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से होने वाले संपूर्ण आयात पर शुल्क लगाने की धमकी दे दी है। एक चैनल …

Read More »

जानें किस तरह होते है पाक में चुनाव

जानें किस तरह होते है पाक में चुनाव

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आगामी 25 जुलाई को कुल 272 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें 3765 उम्मीदवार शामिल होंगे. यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 137 सीटों का है. आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुल …

Read More »

तुर्की से हटाई गई दो सला पहले लगी इमरजेंसी, दोबारा चुनाव जीतने के बाद लिया गया फैसला

दो साल पहले तख्तापलट की असफल कोशिश के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को तुर्की सरकार ने हटा लिया है. ब्रिटिश मीडिया बीबीसी ने बताया कि राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के दोबारा चुनाव जीतने के कुछ सप्ताह बाद यह फैसला लिया गया. देश में आपातकाल के दौरान हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया या नौकरियों से निकाल दिया गया. चुनाव अभियान के दौरान, विपक्षी उम्मीदवारों ने कहा था कि अगर वो जीते तो वो आपातकाल समाप्त कर देंगे. आधिकारिक आंकड़ों और गैर सरकारी संगठनों के मुताबिक, आपातकाल की स्थिति में सरकारी आदेश से 107,000 से अधिक लोगों को प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से निकाल दिया गया और 50,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया. इन लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं. नौकरी से निकाले गए और हिरासत में लिए गए कई लोगों को निर्वासित इस्लामी धार्मिक नेता फतुल्लाह गुलेन का कथित समर्थक माना जाता है. गुलेन अमेरिका में रहते हैं और एर्दोगन के पूर्व सहयोगी हैं. तुर्की ने गुलेन और उनके अनुयायियों पर 2016 में तख्ता पलट की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था लेकिन गुलेन ने इससे साफ इनकार कर दिया था.

दो साल पहले तख्तापलट की असफल कोशिश के बाद देशभर में लगाए गए आपातकाल को तुर्की सरकार ने हटा लिया है. ब्रिटिश मीडिया बीबीसी ने बताया कि राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के दोबारा चुनाव जीतने के कुछ सप्ताह बाद यह …

Read More »

27 हजार करोड़ में ह्वाइट हाउस खरीदेगा दो एयरफोर्स वन विमान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं। इसी के तहत उन्होंने राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को भी बदलने की तैयारी कर ली है। ट्रंप दो नए एयर फोर्स वन विमान खरीदने की तैयारी में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि वह 390 करोड़ डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) में दो एयरफोर्स वन विमान खरीदेगा। अमेरिका की विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदे जाएंगे। फिलहाल जिस विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सफर करते हैं, वह 31 वर्ष पुराना हो गया है। नए विमान 2024 तक मिलने की उम्मीद है। नए एयरफोर्स वन विमानों में देशभक्ति का रंग नजर आएगा। जानकारी के अनुसार नए विमार लाल, सफेद और नीले रंग में रंगे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रध्वज में नजर आते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बयान में कहा कि पारंपरिक नीले सफेद रंग में नजर आने वाला एयरफोर्स वन अब बदलेगा और लाल, सफेद, नीले रंग की स्कीम में नजर आएगा। इसके बाद यह दूनिया के शीर्ष पर होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं। इसी के तहत उन्होंने राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को भी बदलने की तैयारी कर ली है। ट्रंप दो नए एयर फोर्स वन विमान खरीदने …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com