उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश : शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें

निर्माणाधीन ओवरब्रिज ढहा, चार घायल बस्ती। जिले में फैजाबाद फोरलेन पर बन रहा ओवर ब्रिज शनिवार सुबह अचानक ढह जाने से एक मजदूर सहित चार लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि नगर थाने के फुटहिया तिराहे के पास …

Read More »

बस्ती में नेशनल हाई-वे पर बन रहे फ्लाईओवर का डेक स्लैब गिरा, चार मजदूर घायल

वाराणसी में फ्लाईओवर की बीम गिरने का मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि आज बस्ती में नेशनल हाई-वे पर बन रहे फ्लाईओवर का डेक स्लैब गिर पड़ा। जिससे चार मजदूर घायल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही राहत कार्य जारी है।फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बस्ती में लखनऊ को गोरखपुर से जोडऩे वाले नेशनल हाई-वे-28 पर बने रहे फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब आज गिर पड़ा। इस हादसे में चार लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभी भी मलवे में दो लोग फंसे हैं। जिनको बाहर निकालने के साथ ही राहत व बचाव कार्य जारी है।मौके पर बस्ती के डीएम राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार समेत एनएचएआई के अधिकारी मौजूद हैं। बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर बन रहे फुट एरिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक डेक स्लैब आज सुबह अचानक गिर गया। इसमें चार मजदूर घायल हो गए हैं। इसके मलवे के नीचे और मजदूर दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए राहत बचाव कार्य जारी है। फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक डेक स्लैब गिर गया। बस्ती में सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत यह भी पढ़ें घायल मजदूरों में धर्मेंद्र सिंह और सुरेश राय के रूप में पहचान हुई है। इन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ओवर ब्रिज और पिलर के बीच फंसे मजदूर बाबू साह को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बस्ती में बाबा सच्चिदानंद के खिलाफ चार महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप यह भी पढ़ें वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास बीते 18 मई को एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में सेतु निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। योगी सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 7 इंजीनियर और एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्‍हें गिरफ्तार भी करने का आदेश दिया था। बस्ती में रिश्वत लेने के आरोप में चार वनकर्मी गिरफ्तार यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान बस्ती जिले के फुटहिया राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आनेवाले निर्माणाधीन फ्लाइओवर की डेक स्लैब गिरने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के साथ ही वहां पर यातायात सुचारू कराने का निर्देश दिया है। बस्ती में सड़क के किनारे ट्रक से ट्रैवलर की टक्कर, नौ घायल यह भी पढ़ें इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए है। सीएम ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए है। पुल का निर्माण एनएचएआई करा रही थी। भारी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया लखनऊ को जाने वाले सभी भारी वाहनों को डायवर्ट कर मूड़घाट से गनेशपुर होते हुए निकाला गया। लखनऊ से आने वाले वाहनों को कप्तानगंज से डायवर्ट कर गनेशपुर व वाल्टरगंज होते हुए बस्ती हाईवे पर निकाला गया। इस दौरान राहगीरों और बस यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम जैसे हालत रहे। सुबह के समय लोग घरों से निकल कर गंतव्य के लिए सवारी व खुद के वाहनों से रवाना हो रहे थे। सर्विस रोड का आवागमन प्रशासन ने रोक दिया। ट्रक व बसों को डायवर्ट कर निकाला गया। सुबह 7.55 बजे से गोरखपुर से आने वाले वाहनों को खलीलाबाद व बस्ती के मध्य रोक दिया गया। टोल प्लाजा के पहले से वाहनों को डायवर्ट कर वाल्टरगंज होते हुए कप्तानगंज व हर्रैया निकाला गया, तो मूड़घाट से गनेशपुर होते हुए दुबौला कप्तानगंज भेजा गया।

वाराणसी में फ्लाईओवर की बीम गिरने का मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि आज बस्ती में नेशनल हाई-वे पर बन रहे फ्लाईओवर का डेक स्लैब गिर पड़ा। जिससे चार मजदूर घायल हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही …

Read More »

उत्तर प्रदेश से आज की बड़ी खबरें

संदिग्ध बुखार के तीन मरीजों की मौत शाहजहांपुर। जिले में संदिग्ध वायरल बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पुवायां थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में फैले वायरल बुखार ने कई लोगों को चपेट में …

Read More »

उत्तर प्रदेश में ओडीओपी के लिये हेल्पलाइन नंबर 18001800888 जारी – राघवेन्द्र प्रताप सिंह

लखनऊ। ‘एक जनपद एक उत्पाद’ यानि ‘ओडीओपी’ कार्यक्रम में शामिल होने आये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को एक टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया। यह नंबर है 18001800888। प्रदेश के किसी भी जिले से कोई भी हस्तशिल्पी, …

Read More »

देवरिया कांड : एडीजी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम देवरिया पहुंची

देवरिया के बालिका बाल गृह से लड़कियों के गायब होने मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति होने के बाद भी प्रदेश सरकार अपनी भी जांच करा रही है। इस प्रकरण की जांच कर रही टीम के पांच सदस्य एडीजी के नेतृत्व में आज देवरिया पहुंचे हैं। प्रदेश सरकार ने इस प्रकरण में एडीजी क्राइम संजय सिंघल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम देवरिया पहुंच गई है। टीम सबसे पहले डाक बंगले में पहुंची और संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। इस टीम के सहयोग में एसटीएफ भी लगाई गई है। बाल गृह बालिका देवरिया की एक लड़की के भागकर पुलिस तक पहुंचने के बाद इस गृह के अंदर के काले कारनामे बाहर आए थे। उसके बाद एसपी रोहन पी कनय ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए संस्था से सेक्स रैकेट संचालित होने की बात कह दी। यह टीम इसी मामले की जांच करने के लिए आई हुई है। टीम यहां पर पुलिस की भूमिका की भी जांच करेगी।यह टीम यहां दो से तीन दिनों तक रह सकती है। एडीजी क्राइम संजय सिंघल की अध्यक्षता में एसआइटी टीम का गठन हुआ है। इसमें पीटीएस मेरठ में एसपी पूनम व ईओडब्ल्यू में एसपी भारती सिंह को शामिल किया गया है।

देवरिया के बालिका बाल गृह से लड़कियों के गायब होने मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति होने के बाद भी प्रदेश सरकार अपनी भी जांच करा रही है। इस प्रकरण की जांच कर रही टीम के पांच सदस्य एडीजी के …

Read More »

CM योगी सहित एडीजी व कमिश्नर ने शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ बरसाए फूल

मेरठ। डीजे पर लगी रोक हटाकर और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों का दिल जीत चुके हैं। अब उनके निर्देश पर अधिकारी वर्ग भी कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। एडीजी मेरठ जोन …

Read More »

अाज निदा खान अमित शाह से करेंगी मुलाकात, हो सकती हैं BJP में शामिल

बरेली/देहरादून। तीन तलाक और हलाला पीडि़त महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली निदा खान को दिल्ली से बुलावा आ गया है। वह रात या सुबह दिल्ली के लिए निकल सकती हैैं। वहां उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात …

Read More »

गजनवी नहीं सुहेलदेव की तर्ज पर चलेगा देश: CM योगी

लखनऊ। सामाजिक सम्मेलनों के जरिये जातियों और उप जातियों को सहेज रही भाजपा ने बुधवार को राजभरों को उनके गौरव का अहसास कराकर रिश्तों की गांठ मजबूत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभरों को झकझोरते हुए कहा, ‘एक तरफ हम …

Read More »

BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी पदों के लिए नियुक्त हुए पदाधिकारी

लखनऊ। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बुधवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। …

Read More »

लोक कल्याण मित्र नियुक्ति मामले में बोले अखिलेश, कहा…

लखनऊ। लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा है कि इसके जरिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com